Bigg Boss 20 से आते ही Rhiti Tiwari ने Ex पापा Ekam Bawa के खिलाफ लिया लीगल एक्शन, आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

Rhiti Tiwari On Alleged Ex-Stepfather Claims: रियलिटी शो बिग बॉस 20 से बाहर आकर रीति तिवारी ने अपने एक्स सौतेले पापा एकम बावा के खिलाफ कदम उठाया है। एकम ने रीति पर कई बड़े आरोप लगाए थे।

Rhiti Tiwari On Alleged Ex-Stepfather Claims: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) से रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) बाहर आ चुकी हैं। रीति शो में रहते हुए खूब ट्रोल हुई थीं। लोगों को रीति की आवाज कुछ खास पसंद नहीं आई थी और काजी तौकीर संग लड़ाई में भी लोगों का साथ उन्हें नहीं मिला था। इसके अलावा, रीति के सौतेले पिता एकम बावा भी उनके खिलाफ उतर गए थे। एकम ने दावा किया था कि रीति बिग बॉस से बाहर लग्जरी लाइफ जीती है और उन्होंने भी काजी का सपोर्ट किया था। अब शो से बाहर आकर रीति ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ कदम उठाया है और आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बहन बोलकर Love Gill के प्यार में पड़े स्काउट? ट्रोलिंग के बीच टीम ने मेकर्स पर लगाया आरोप

bigg boss ex contestant rhiti tiwari-ekam bawa

bigg boss ex contestant rhiti tiwari-ekam bawa (photo credit- instagran)

    सौतेले पिता पर रीति तिवारी ने लिया एक्शन

    बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद रीति तिवारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनीं, जिसमें रीति ने मीडिया के तमाम सवालों का जवाब दिया। इस मौके पर रीति से उनके एक्स फादर एकम बावा के आरोपों पर प्रतिक्रिया ली गई। रीति ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। रीति ने पूछा गया कि आपने शो में 25 हजार रुपये वाली बात बताई थी, लेकिन बाहर आपके एक्स पापा एकम बावा ने दावा किया है कि आपकी लाइफ काफी लग्जरी है। इस पर रीति ने कहा कि इस मुद्दे पर लीगल एक्शन ले लिया गया है और इसी वजह से मैं लीगल तरीके से ही जवाब दूंगी। इस पर जो भी अपडेट होगा वो आपको कारण के साथ बताया जाएगा। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो में Qazi Touqeer को हुआ डेंगू, रातों-रात घर से आए बाहर, अब नहीं होगी वापसी?

      शो में रीति तिवारी के दावे

      बता दें कि बिग बॉस 20 के घर में रीति तिवारी ने अपनी निजी जिंदगी पर कई बडे़ खुलासे किए थे। रीति ने दावा किया था कि उन्हें करियर में अपने पिता मनोज तिवारी का सभी सपोर्ट नहीं मिला है। रीति का बताया था उनके पिता ने उनके करियर को खुद बनाने में मदद नहीं की और वह अपने दम पर संघर्ष कर रही हैं। इसके अलावा रीति ने खुलासा किया था कि उन्हें पॉकेट मनी के लिए सिर्फ 25 हजार रुपये मिलते हैं और वह कई बार वड़ा पाव खाकर भी रही हैं। रीति अपने इस बयान पर भी खूब ट्रोल हुए थीं।

      End of Feed