Bigg Boss 20: माही विज नहीं Manish Goel का कटा शो से पत्ता, जबरदस्त ट्विस्ट के साथ हुआ शॉकिंग एविक्शन

Bigg Boss 20 Manish Goel Eviction: बिग बॉस 20 में बीते वीकें का वार में शॉकिंग एविक्शन हुआ। मनीष गोयल शो से बाहर हो गए, लेकिन मनीष को सबसे कम वोट्स नहीं मिले। आइए आपको एविक्शन की वजह बताते हैं।

Bigg Boss 20 Manish Goel Eviction: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के वीकंड का वार पर हर किसी की नजर होती है। वीकेंड का वार में सलमान खान आते हैं और कंटेस्टेंट्स से पूरे हफ्ते का हिसाब लेते हैं। इसके अलावा, इसी दिन एविक्शन भी होता है। हर हफ्ते एक कंटेस्टेंट शो से बाहर होता है। सीजन 20 का कॉन्सेप्ट थोड़ा अलग है। इस बार लाइफलाइन के हिसाब से कंटेस्टेंट्स बाहर हो रहे हैं, लेकिन अब सबके पास एक-एक लाइफलाइन बची है। ऐसे में इस बार के वीकेंड का वार पर एविक्शन हुआ, जो काफी शॉकिंग था। इस बार मनीष गोयल (Manish Goel) शो से बाहर हो गए हैं, लेकिन शो से कम वोट्स के आधार पर बाहर नहीं हुए हैं। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं। 'कही भी सो जाओ', Rajat Dalal ने Avinash Mishra की उड़ाईं धज्जियां, Eisha Singh को चीट करने पर किया शॉकिंग खुलासा

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    मनीष गोयल हुए शो से बाहर

    बिग बॉस 20 में बीते हफ्ते उदिति सिंह को छोड़कर तमाम कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में फंसे हुए थे। वीकेंड का वार में सलमान खान ने नॉमिनेशन का जिक्र किया और एविक्शन पर बात की। इस मौके पर सलमान खान ने जब पूछा कि कौन कौन सा कंटेस्टेंट नॉमिनेशन में फंसा हुआ है? तब उदिति को छोड़कर सबने हाथ उठा लिया। इस मौके पर मनीष गोयल ने शो से जाने की इजाजत मांगी। मनीष ने बताया कि उनके पैर में लगी चोट की वजह से वह ठीक से खडे़ भी नहीं हो पा रहे हैं। वह सहारा लेकर चल रहे हैं और डॉक्टर ने उन्हें 4 हफ्ते का कंप्लीट बेड रेस्ट कहा है। मनीष ने ये भी कहा कि वह ऐसे इंसान नहीं है जिन लोगों का वह सहारा लेकर चल रहे हैं, उन्ही को गेम की वजह से नॉमिनेट कर दें। इस वजह से वह शो से जाना चाहते हैं। तलाक के ऐलान के बाद Sapna Choudhary को पति Veer Sahu ने दिखाई अकड़? टशनबाजी में बोले- 'बदनसीब'

    सलमान खान ने की मनीष गोयल की तारीफ

    मनीष गोयल की बातों से सलमान खान काफी इंप्रेस हो गए। इस मौके पर सलमान ने मनीष को शो से जाने की इजाजत तो दी, लेकिन उन्होंने ये भी खुलासा किया कि मनीष को इस हफ्ते सबसे कम वोट्स नहीं मिले हैं, तो कोई ये न सोचे कि एविक्शन में मनीष ही जाने वाले थे। इसके अलावा, सलमान ने मनीष को सबसे अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि वह बिग बॉस में आने वाले सबसे अच्छे इंसान है। मनीष सलमान की बातें सुनकर काफी भावुक हो गए थे।

    End of Feed