Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) केरियलिटी शो बिग बॉस का टीवी पर 20वां सीजन चल रहा है। इस शो के तीन सीजन ओटीटी पर भी आ गए हैं और अक्सर देखने के लिए मिला है कि मेकर्स कई बार टीआरपी को देखते हुए शो को आगे बढ़ा देते हैं। शुरुआती दिनों में बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को कुछ खास पसंद नहीं किया जा रहा था, लेकिन अब शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर हल्ला मचा हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं और इसी बीच बिग बॉस फैन के लिए एक बड़ी खबर आई है। दावा है कि मेकर्स शो को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: माही विज ने खोली Yung DSA की पोल पट्टी, Love Gill की बेवकूफी पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा
bigg boss 20 (photo credit- instagram)
