Bigg Boss 20: गेम के लिए Mahhi Vij ने दोस्त Yung के पीठ में घोंपा छुरा, कैप्टेंसी टास्क में धोखा देकर शुरू की दुश्मनी

Bigg Boss 20 New Promo: सलमान खान के रियलिटी बिग बॉस 20 में यंग और माही विज की दोस्ती साफ नजर आ रही है, लेकिन अब दोनों की दोस्ती में दरार पड़ती दिखाई दे रही है।

Bigg Boss 20 New Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का गेम जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे ही घर में दोस्ती और दुश्मनी के बने रिश्ते साफ नजर आ रहा है। शो में आम्रपाली दुबे और माही विज (Mahhi Vij) की बिल्कुल भी नहीं बनती है। दोनों कई बार लड़ चुकी हैं। दोनों के दोस्त भी क्लियर हो गए हैं, लेकिन शो में यंग डीएसए अकेले ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो माही गिल और आम्रपाली दुबे दोनों से दोस्ती रखते हैं, लेकिन अब माही गिल ने यंग (Yung) को कैप्टेंसी टास्क में बड़ा धोखा दिया है, जिसके बाद अब शो में यंग और माही विज की लड़ाई और दुश्मनी साफ दिखाई दे सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'एक-दो दिन चिल्ल करने वाली...', Isha Rikhi ने Badshah पर लगाया चीट करने का आरोप? किए कई खुलासे

bigg boss 20

bigg boss 20 (Photo credit- instagram)

    माही विज ने यंग के खिलाफ खेला टास्क

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें घरवालों के बीच कैप्टेंसी टास्क चल रहा है। ये टास्क बीते एपिसोड में शुरू हो गया है और अपकमिंग एपिसोड में टास्क को आगे बढ़ाया जाएगा। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि सभी लड़के एक बार फिर व्हाइट हाउस में जाते हैं और इस बार माही विज को अंदर जाने का मौका मिलता है। वीडियो में माही बार बार यंग पर कलर डालती हुई नजर आती हैं। वह आसिफ खान को भी निशाना बनाने की कोशिश करती हैं, लेकिन माही यंग के पीछे पड़ जाती हैं और बार बार उस पर कलर डालती हैं, जो यंग को काफी बुरा भी लगता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sambhavna Seth ने फाइनली बेटा और बेटी का चेहरा किया रिवील, गणपति बप्पा के स्वागत को बनाया खास

      माही विज और यंग की दोस्ती खत्म?

      प्रोमो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि यंग, आम्रपाली दुबे, लव कौर, आसिफ खान और स्काउट के साथ बैठे होते हैं और इस मौके पर आम्रपाली दुबे बोलती हैं, 'माही जी इसी के पीछे लगी रही और कारण क्या बता रही है कि मैं तो फेयर खेल रही थी। यंग तो एक बार कैप्टन बन गया ना।' इस पर यंग बोलते हैं, 'छोड़ ब्रो... मेरा कोई नहीं है यहां।' इसी बीच कनिका भी माही विज से मस्ती करने की कोशिश करती हैं और कहती हैं, 'आज ज्वाइंट फैमिली टूट गई। अब आप न्यूक्लियर में आ जाओगी।' इसके बाद वह खूब हंसती हैं। दूसरी तरफ स्काउट यंग को कहते हैं कि वह आज के बाद माही विज के साथ बैठेंगे भी नहीं। ये बात यंग भी आसानी से मान लेते हैं।

      शुरू हुआ शो का नया ड्रामा

      बिग बॉस 20 का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो को देखने के बाद शो के फैंस काफी खुश नजर आए। फैंस का मानना है कि माही ने एकदम सही फैसला लिया। हालांकि, इस प्रोमो से एक और चीज साफ है कि टास्क में यंग के खिलाफ होकर माही ने दोस्ती खराब की है। अब देखना होगा कि क्या माही और यंग की झगड़े भी शो में देखने के लिए मिलेंगे या नहीं।

      End of Feed