Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में अब तक सिर्फ लड़ाई झगड़े ही नजर आ रहे थे। शो में बेशक कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती हो रही है, लेकिन इन दोस्ती में भी काफी सारे ड्रामे हैं। शो को शुरू हुए लगभग 2 महीने पूरे होने वाले हैं और अब मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के लिए सरप्राइज तैयार किया है। शो में हर कंटेस्टेंट्स को परिवार से जुड़ने का एक मौका मिलने वाला है और ये मौका ऑडियो मैसेज के जरिए मिलेगा। कंटेस्टेंट्स को घरवालों का ये मैसेज एक टास्क के जरिए मिलेगा, जिसकी झलक प्रोमो के जरिए दिखाई गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: आसिफ के एविक्शन पर टूटे यंग और स्काउट, अरिश्फा ने आम्रपाली को कहा- 'बच्चे बेचने वाली'
bigg boss 20 (photo credit- instagram)
