Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में लड़ाई-झगड़ों के साथ-साथ काफी एंटेरटेन्मेंट देखने को मिल रहा है। शो में बीते दिन अरिशफा खान और लव गिल के बीच घमासान युद्ध देखने को मिला था। इतना ही नहीं लव गिल ने अरिशफा की कैप्टेंसी में काम करने से मना किया तो कंटेस्टेंट ने उनसे खाना छिन लिया। वहीं स्काउट ओपी और यंग के बीच में बहस होती दिखाई दी थी। तमाम कलेश के बीच मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें माही विज (Mahhi Vij) फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दीं। आखिर क्या है ये पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: माही विज पर भड़की उदिति की टीम, जमकर हुई जुबानी जंग)
माही विज-लव गिल में हुई लड़ाई/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
माही विज और लव गिल में हुई लड़ाई
शो 'बिग बॉस 20' के प्रोमो की शुरुआत हुई माही विज से रोते हुए लव गिल से कहती हैं कि मेरे तलाक को चर्चा का विषय मत बनाई। मेरे पति को कभी बीच में मत लाना वरना काट कर रख दूँगी यहाँ पर। ऐसे में लव जवाब देते हुए कहती हैं कि जैसे मेरे बारे में माही ने घर तोड़ने वाली शब्द यूज किया। इसी मुद्दे को लेकर आम्रपाली भी माही से कहती हैं कि उन्हे लव गिल के लिए होम ब्रेकर शब्द इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। खुद कनिका मान भी माही के व्यवहार पर सवाल उठाती हैं। प्रोमो में आगे एक टास्क के दौरान यंग भड़ास निकालते हुए माही से कहते हैं कि तुम स्वार्थी हो एक नंबर की। जब तारा (माही की बेटी) बड़ी होगी बेचारी रोएगी की मेरी मां ने क्या कर डाला। अगर किसी लड़की को होम ब्रेकर बोलकर आप नीच हरकतें करोगी तो पहले अपनी उम्र देखो। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Scout OP ने Yung DSA पर उठाया हाथ, मेकर्स ने दी एक साथ 4 कड़ी सजाएं)
माही और जय भानुशाली का तलाक
बता दें इसी साल के शुरुआत में माही विज और जय भानुशाली ने 14 साल की शादी को तोड़ने का फैसला किया। साल 2011 में कपल ने शादी की थी लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। शो 'बिग बॉस 20' में माही विज ने खुलासा किया था कि उन्होंने तलाक के दौरान जय से कोई भी एलमनी नहीं ली थी।
