Bigg Boss 20: माही विज पर फूटा Love Gill की मां का गुस्सा, लगाई लताड़; जानें वजह

Love Gil Mother On Mahhi Vij: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में माही विज और लव गिल की कई बार बहस हो चुकी है और अब माही को लव गिल की मां ने लताड़ लगाई है।

Love Gill Mother On Mahhi Vij: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के बीते दो हफ्ते लव गिल के लिए काफी मुश्किल भरे साबित हुए। शो में लव गिल के कैरेक्टर पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए थे, लेकिन वह डटकर अपना गेम खेल रही हैं। लव शो में किसी की फालतू बातें नहीं सुनती हैं और इसी वजह से उनका कई बार झगड़ा हुआ है। माही विज संग लव गिल (Love Gill) का एक बार झगड़ा हुआ था, जिसमें माही ने लव को अपशब्द कह दिए थे। इस पर अब लव गिल की मां का रिएक्शन सामने आया है। दावा है कि लव गिल की मां माही विज (Mahhi Vij) पर भड़की हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: TV के इन 6 स्टार कपल्स के ब्रेकअप की अफवाहों ने फैंस को किया परेशान, Divyanka Tripathi का कई बार कराया तलाक

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

माही विज पर भड़कीं लव गिल की मां

बिग बॉस 20 में जल्द ही एक टास्क होने वाला है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को अपने घरवालों का एक मैसेज मिलेगा। इस टास्क में लव गिल की मां ने अपनी बेटी के लिए ऑडियो मैसेज भेजा है, जिसमें वह माही विज को आडे़ हाथ लेती हुई नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लव गिल की मां पहले अपनी बेटी के लिए ढेर सारी बातें कहती हैं और उन्हें खेल में मजबूत रहने के लिए कहती हैं और फिर वह माही विज का जिक्र करती हैं और लव गिल से लड़ने और उस पर भद्दा कमेंट करने पर माही की क्लास लगाती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: 'काफी झगड़े होते...' Jiya Shankar ने मंगेतर करण संग ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, फैंस को बताई सच्चाई

    माही विज और लव गिल की लड़ाई

    बता दें कि आने वाले एपिसोड में भी माही विज और लव गिल की लड़ाई होने वाली है। माही विज आम्रपाली दुबे को घर तोड़ने वाली का टैग देंगी और इस वजह से माही की आम्रपाली संग गंदी लड़ाई होगी। इसी लड़ाई में लव गिल की भी एंट्री होगी, जिसके बाद लव और माही की गंदी बहस होती है।

    शो में कैसा है लव गिल का गेम

    बता दें बिग बॉस 20 में लव गिल का गेम काफी उतार चढ़ाव वाला रहा। शो में लव को शुरुआती हफ्तों में दर्शक सिर्फ समझने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब वह गेम की मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं। लव शो में अपनी लड़ाई खुद लड़ती हैं और इस वजह से हर कोई उन्हें अकेले गेम खेलने की सलाह देता है।

    End of Feed