Bigg Boss Season 20 Contestant Updates: टीवी पर पॉपुलर शो 'बिग बॉस' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर हमेशा ही कब्जा किया है। 3 महीने तक लगातार चलने वाला ये रियलिटी शो लोगों को खूब पसंद आता है। वहीं अब बिग बॉस का 20वां सीजन भी टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। सितंबर में इस शो की शुरुआत हो जाएगी, जिसके साथ सलमान खान का स्वैग भी लोगों को देखने को मिलेगा। 'बिग बॉस 20' को हिट बनाने के लिए मेकर्स ने अभी से ही जद्दोजहद शुरू कर दी है। शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू हो चुकी है। वहीं अब बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20 Contestants) के लिए पहला नाम भी सामने आया है, जिसे रियलिटी शो के लिए न्योता भेजा गया है।
'बिग बॉस 20' के लिए इस शख्स को किया गया अप्रोच (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Update: टीवी पर कब दस्तक देगा सलमान खान का रियलिटी शो? शूटिंग की डेट का हुआ खुलासा
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कैंसर के ईलाज के बीच ही Dipika Kakar की तबीयत फिर हुई नासाज, हेल्थ अपडेट देते हुए बोलीं- चिंता की बात...
कौन हैं तरुण राज अरोड़ा
तरुण राज अरोड़ा एक एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर और मॉडल भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों और शोज में हाथ आजमाया है। बॉलीवुड के साथ-साथ तरुण राज अरोड़ा ने तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। तरुण राज अरोड़ा को 'प्यार में कभी कभी' और 'जब वी मेट' से खूब फेम मिला था। इन सबसे इतर तरुण राज अरोड़ा एंटरप्रेन्योर भी हैं।
बिग बॉस सीजन 20 कब से शुरू होगा
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) की शुरुआत सितंबर से होने वाली है। बताया जा रहा है कि 21 सितंबर से रियलिटी शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी। सलमान खान बतौर होस्ट इस शो को शुरू करेंगे। वहीं इन दिनों मेकर्स कंटेस्टेंट्स के तलाश में जुटे हुए हैं।
