'हो सकता है...'- Bigg Boss 20 में एंट्री पर Karan Wahi ने तोड़ी चुप्पी, एक्स-GF उदिति से होगा सामना!

Karan Wahi To Enter In Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' में एंट्री पर करण वाही ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने लेटेस्ट व्लॉग में कहा कि आप लोग मुझे वहां देख सकते हो।

Karan Wahi To Enter In Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' का हर एपिसोड दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। दूसरे सप्ताह में सभी कंटेस्टेंट्स सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'बिग बॉस 20' में कुछ दिनों पहले ही उदिति सिंह ने अपने और करण वाही के ब्रेकअप का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि वह इस बात से पछताती हैं कि उस रिलेशनशिप के दौरान उन्होंने खुद के बारे में कुछ नहीं सोचा। करण वाही (Karan Wahi) संग रिश्ते पर उदिति सिंह ने बताया था कि वह लंदन से यहां आ बसी थीं। हालांकि बीते दिन लाइव फीड में उदिति सिंह ने करण वाही की 'बिग बॉस 20' में एंट्री पर भी बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो नहीं आएंगे। लेकिन अब इस मामले पर करण वाही ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी के लिए Arishfa Khan-Scout OP में हुई हाथापाई, यूट्यूबर की हरकत देख खिसका जनता का दिमाग

Bigg Boss 20: करण वाही करेंगे शो में एंट्री? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    करण वाही (Karan Wahi) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में 'बिग बॉस 20' में एंट्री पर बयान दिया है। एक्टर के साथ व्लॉग में अविनाश मिश्रा भी नजर आए, जो बिग बॉस को लेकर उनसे बात करते दिखे। करण वाही ने व्लॉग में 'बिग बॉस 20' में एंट्री की संभावना जाहिर करते हुए कहा, "हो सकता है कि इसके बाद तुम मुझे बिग बॉस के घर में देखो।" वहीं अविनाश मिश्रा ने एक्टर को छेड़ते हुए कहा, "इस बार तुम शो में आ रहे बहुत से लोगों को जानते हो।" हालांकि एक्टर ने बाद में जवाब दिया कि वह कनिका मान की बात कर रहे हैं। वहीं करण वाही ने बिग बॉस को लेकर आगे कहा, "मैं स्पॉटलाइट में रहना चाहता हूं। असल में, मैं सोच रहा था कि अगर मैंने 'खतरों के खिलाड़ी' के फिनाले में कर दिखाया तो मैं ये तय करूंगा कि मुझे बिग बॉस करना है या नहीं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Voting Trend: वोटिंग ट्रेंड में पहले दिन Scout OP ने किया धमाका, Aasif-Rohed की हालत खराब

    End of Feed