Bigg Boss 20 Kanika Mann Team On Salman Khan: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। जहां किसी का गेम आसमान छू रहा है तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं जो दर्शकों के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। बीते वीकेंड का वार पर 'बिग बॉस 20' में कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लिया गया। सलमान खान ने लव गिल और स्काउट ओपी की तो क्लास लगाई ही। साथ ही कनिका मान को भी फटकार पड़ी। कनिका मान, काजी तौकीर और आम्रपाली दुबे संग बातचीत के दौरान चीखने लगी थीं, जिसपर सलमान खान ने उन्हें सख्त हिदायत दी कि मेरे सामने आवाज ऊंची मत करना। सलमान खान ने कनिका मान के 'नाड़े' वाले मामले पर न बोलने के लिए भी तंज कसा। लेकिन अब कनिका मान की टीम ने सलमान खान पर ही निशाना साधा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल के सपोर्ट में Neha Bhasin, TRP के खेल-टॉक्सिक माहौल की खोली पोल; मेकर्स को लगाई क्लास
कनिका मान (Kanika Mann) की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी साझा की और लिखा, "बिग बॉस का दोगलापन और पक्षपात हैरान करने वाला है। काजी ने जो मनीष के साथ किया, वो सही ठहराया गया। लेकिन जब कोई दूसरा कंटेस्टेंट उसी बात को बिना चिल्लाए या बेवजह ड्रामा किए समझाने की कोशिश करता है, तो यह समस्या बन जाती है। यानी अपनी बात रखना गलत नहीं है, लेकिन उसे समझदारी से रखने पर सवाल उठाए जाते हैं?नेशनल टेलीविजन पर किसी सुपरस्टार का कंटेस्टेंट का मजाक उड़ाना बिल्कुल सही है? उसका मजाक बनाना और उसे नीचा दिखाना स्वीकार्य है? लेकिन जब कोई महिला कंटेस्टेंट उसी अंदाज में काजी को जवाब देती है, तो अचानक यह अपमानजनक हो जाता है? माही किसी को होमब्रेकर कह सकती है, काजी कनिका को गाली दे सकते हैं और वह भी ठीक है। लेकिन जब कनिका खुद के लिए स्टैंड लेती हैं और किसी के व्यवहार पर सवाल उठाती हैं, तो उसे गलत करार दे दिया जाता है।"
कनिका मान की टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी में आगे लिखा, "सबसे मजाकिया बात यह है कि कनिका को स्काउट से शांति से बात करने के लिए सवालों के घेरे में खड़ा किया जा रहा है। आखिर उनसे उम्मीद क्या थी? क्या वह स्काउट पर चिल्लातीं, ड्रामा करतीं? उन्हें ठीक वैसा ही व्यवहार करना चाहिए था जैसा काजी करते हैं? समस्या कनिका की बातों से नहीं, बल्कि इस बात से है कि वह शो में दिखाए जाने वाले बेवजह के ड्रामे का हिस्सा नहीं बन रही हैं। ऐसा लगता है कि यहां आक्रामकता को मजबूत माना जाता है, जबकि शांति और समझदारी को कमजोरी समझा जाता है। दोगलेपन की भी हद होती है। अगर कोई शो निष्पक्षता की बात करता है, तो उसे हर कंटेस्टेंट के साथ एक जैसा व्यवहार करना चाहिए, चाहे वह कोई भी हो।"
