Bigg Boss 20: Scout OP और लव गिल की नजदीकियां देख भड़कीं Kamya Punjabi, बोलीं- 'हद पार की जा रही है'

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट का रिश्ता चर्चा में है। लोगों को दोनों की नजदीकियां पसंद नहीं आ रहीं। अब काम्या पंजाबी ने इस दोनों पर रिएक्ट किया है।

Kamya Punjabi On Scout OP And Love Gill: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियां विवादों में आ गई हैं। दोनों एक दूसरे को भाई बहन कहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के ऐसे कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें लव और स्काउट की नजदीकियां लोगों को नॉर्मल नहीं लगी हैं। इस वजह से लोगों का मानना है कि स्काउट ने अपनी गर्लफ्रेंड काशवी को धोखा दिया है। इस विवाद पर काशवी चुप्पी तोड़ चुकी हैं और अब एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। काम्या ने दोनों से लिमिट में रहने की नसीहत दी है। Bigg Boss 20: लव की स्काउट संग नजदीकी देख भड़की आम्रपाली दुबे, बोलीं - 'पार्टनर को खराब लगता है...'

kamya punjabi on love and scout op

kamya punjabi on love and scout op (photo credit- instagram)

    लव गिल और स्काउट ओपी पर भड़कीं काम्या पंजाबी

    काम्या पंजाबी बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी हैं और वह इस शो के हर सीजन को काफी करीब से फॉलो करती हैं। बिग बॉस 20 को भी काम्या पंजाबी ने देखना शुरू कर दिया है और उन्हें लव गिल-स्काउट की नजदीकियां खास पसंद नहीं आई है। ऐसे में काम्या ने दोनों को फटकार लगाई है। एक्ट्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में काम्या ने लिखा, 'स्काउट और लव गिल के बीच "भाई-बहन" जैसे रिश्ते से बदलकर अब जो शारीरिक नजदीकी दिख रही है, वह क्या है? रियलिटी शो में भी कुछ सीमाएं तो होनी ही चाहिए। आखिर यहां हो क्या रहा है? क्या यह बस कैज़ुअल मजा-मस्ती है या हद पार की जा रही है?' काम्या के इस पोस्ट पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि स्काउट के फैंस इस चीज पर उन्हें कैसे सपोर्ट कर रहे हैं? Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में लव गिल ने दिखाया घरवालों को आईना, कनिका मान संग हुई बहस

      आम्रपाली दुबे भी उठा चुकी है सवाल

      बता दें कि बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे , स्काउट, यंग और लव की दोस्त हैं, लेकिन उन्हें भी तीनों की नजदीकियां अजीब लगती हैं। बीते एपिसोड में लव और यंग काफी करीब आए हुए थे, तब आम्रपाली ने दोनों को टोका था। इस दौरान आम्रपाली ने बताया था कि जब स्काउट लव की पीठ पर खुजाने के लिए टी-शर्ट में हाथ डाल दिया था, तब भी उन्होंने स्काउट को टोका था और बताया था कि ये अच्छा नहीं लगता है। आम्रपाली अकेले में भी लव गिल को समझाते हुए नजर आई थीं और खुद की सेल्फ रिस्पेक्ट बनाए रखने के लिए कहा था।

      End of Feed