Bigg Boss 20: लव गिल को निशाना बनाकर ट्रोल हुईं काशवी, अब माफी मांगते हुए बोलीं- गलत शब्दों का इस्तेमाल किया

Kaashvi Hiranandani Clarification Amid Trolling: 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी को निर्देशन देते हुए काशवी हीरानंदानी ने लव गिल को भी खरी-खोटी सुनाई। लेकिन अब इस मामले पर उन्होंने सफाई दी है।

Kaashvi Hiranandani Clarification Amid Trolling: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो "बिग बॉस 20' में बीते सप्ताह वीकेंड का वार पर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी की एंट्री हुई। काशवी हीरानंदानी ने लव गिल और स्काउट ओपी की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाए। उन्होंने स्काउट को दिशा-निर्देशन तो दिया ही, लेकिन लव गिल को भी निशाना बनाया। काशवी ने स्काउट ओपी से लव गिल के बारे में बात करते हुए कहा कि वो तुम्हें फंसा रही है और तुम फंस रहे हो। काशवी की ये बातें दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आईं। लोगों का कहना है कि अगर इसमें लव गिल की गलती है तो इससे कहीं ज्यादा गलती स्काउट ओपी की है। यहां तक कि काम्या पंजाबी और बंदगी कालरा जैसे सितारों ने भी लव गिल को सपोर्ट किया। वहीं अब ट्रोलिंग के बीच काशवी हीरानंदानी ने सफाई दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी ने लव गिल को नॉमिनेट कर बढ़ाई दूरी! इन कंटेस्टेंट्स पर भी गिरी गाज

Bigg Boss 20: ट्रोलिंग के बीच काशवी ने मांगी माफी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'बिग बॉस 20' में अपने कहे गए शब्दों के लिए काशवी हीरानंदानी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर सफाई दी। स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड ने कहा कि उन्हें एहसास हो रहा है कि लव गिल के लिए उन्होंने बहुत ही असंवेदनशील शब्दों का इस्तेमाल किया है। काशवी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मेरा इरादा स्काउट से बात करना, उनकी गलतियां बताना था जो वो कर रहे हैं और उनके एक्शन के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना था। हालांकि इन सब में, मुझे एहसास हुआ कि दूसरे शख्स के लिए मैंने कई असंवेदनशील शब्दों का इस्तेमाल किया है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'घटिया-छोटी सोच', Love Gill के सपोर्ट में उतरीं Kamya Panjabi-बंदगी कालरा, काशवी को लिया आड़े हाथ

    End of Feed