Bigg Boss 20 Highlights: इन 11 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, Amrapali ने निरहुआ संग डेटिंग पर की बात

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों के बीच बने रिश्तों में तनाव देखा गया। दोनों ग्रुप में बहसबाजी हुई। इस बीच नॉमिनेशन टास्क हुआ।

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। जैसे जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे और भी ज्यादा मजेदार हो रहा है। सलमान खान के शो में ग्रुप बने थे, लेकिन अब दोनों ग्रुप में दरार पड़ने लगी है और इसी वजह से घर में धमाके हो रहे हैं। सोमवार के एपिसोड में एक तरफ आसिफ खान और लव गिल की बहस हो गई थी तो दूसरी तरफ माही गिल भी उदिति की पीठ पीछे बात करती हुई नजर आई थीं। इन सबके बीच नॉमिनेशन का टास्क भी हुआ और कैप्टन गुल्लू को स्पेशल पावर भी मिली। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Amrapali Dubey की गैंग में पड़ी फूट, Yung और Aasif के बीच हुई बहस; फूटा भोजपुरी क्वीन का गुस्सा

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    माही और उदिति का खराब हुआ रिश्ता

    एपिसोड की शुरुआत उदिति और रीति से हुई। रीति ने उदिति से अपनी भाषा के लिए माफी मांगी। ये सब कुछ माही नोटिस करती हैं और कहती हैं कि जब से बकरी वाला टास्क हुआ है, तब से उदिति थोड़ा अलग जा रही है। वह उनसे बात नहीं कर रही। माही ये बात अरिश्फा और अमन से कहती हैं। इसके बाद उदिति भी अरिश्फा और अमन के पास आती हैं और कहती हैं कि उसे यकीन हो गया है कि माही उसे पसंद नहीं करती हैं और अब वह माही से डिस्टेंस रखेंगी। दूसरी तरफ मैरी कॉम अपनी लव स्टोरी बताती हैं और काजी भी अरिश्फा को गाना सिखाने की कोशिश करते हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'सबसे बड़ा पाखंड...', Kanika Mann के फैंस के हत्थे चढ़े Salman Khan, एक हरकत से हुए ट्रोल

      लव और आसिफ में हुई खटपट

      शो में आगे आम्रपाली दुबे अपने और निरहुआ के डेटिंग रूमर्स पर बात करती हैं और लव गिल से कहती हैं कि निरहुआ ने उन्हें कई बार कहा है कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए, लेकिन अगर वह शादी करती हैं तो उन्हें सब कुछ छोड़ना पड़ सकता है। इन सबके बीच आसिफ, यंग और आम्रपली के बीच भी थोड़ी खटपट हो जाती है और फिर आसिफ लव के बीच भी थोड़ी सी बहस हो जाती है।

      गुल्लू को मिली स्पेशल पावर

      इसके बाद घर में गुल्लू के लिए बिग बॉस 2X रूम खोलते हैं और वहां पर गुल्लू को एक पावर मिलती है। बिग बॉस उन्हें दो ऑप्शन देते हैं। पहला- घर में 80 परसेंट राशन आएगा और कनिका-उदिति को जीवनदान मिलेगा, दूसरा- घर में 80 परसेंट राशन आएगा और आसिफ-स्काउट को जीवनदान मिलेगा। तीसरा- घर में 80 परसेंट राशन आएगा और रीति यंग को जीवनदान मिलेगा। चौथा- घर में 120 परसेंट राशन आएगा और किसी को जीवनदान नहीं मिलेगा। गुल्लू पहला ऑप्शन चुनते हैं और कनिका -उदिति को एक-एक जीवनदान देते हैं।

      नॉमिनेट हुए 11 सदस्य

      आखिर में घर में नॉमिनेश टास्क होता है, जिसमें दो-दो कंटेस्टेंट्स को एक्टिविटी एरिया में बुलाया जाता है, और उन्हें खुद से तय करके बताना होता है कि दोनों में से कौन नॉमिनेट हो रहा है? इसके लिए 10 मिनट का समय होता है और सहमति न बनने पर दोनों नॉमिनेट हो जाते हैं। इस टास्क में सिर्फ माही अरिश्फा के लिए नॉमिनेट होती हैं और स्काउट आसिफ के लिए नॉमिनेट होते हैं। बाकी किसी में भी सहमति नहीं बनती। इस तरह इस हफ्ते 11 सदस्य नॉमिनेट हो जाते हैं।

      End of Feed