Bigg Boss 20 Highlights: घरवालों का संदेश सुन फूट-फूटकर रोए कंटेस्टेंट्स, मनीष के त्याग को काजी ने बताया 'नाटक'

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का बीता एपिसोड काफी इमोशनल रहा। शो में कंटेस्टेंट्स को परिवार का मैसेज सुनने का मौका मिला। इसमें भी बिग बॉस ने एक टास्क रखा है।

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में एक के बाद एक ड्रामे हो रहे हैं। शो में तमाम कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी के लिए लड़ रहे हैं और इस वजह से अब घरवालों की दोस्ती की बली चढ़ रही है। आम्रपाली दुबे का पूरा ग्रुप गेम की वजह से खराब हो गया है। आसिफ बाहर हो चुके हैं और बाकी बजे चार कंटेस्टेंट्स किसी न किसी वजह से लड़ते रहते हैं। इतना ही नहीं, माही विज और काजी तौकीर की दोस्ती में भी तनाव नजर आ रहा है, लेकिन बीते एपिसोड में आम्रपाली और अरिश्फा के बीच भयंकर ड्रामा हुआ, लेकिन एपिसोड का एंड इमोशनल रहा। कंटेस्टेंट्स को घरवालों का मैसेज मिला। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Rashami Desai स्टारर Sayoneee पर गिरी गाज, 2 महीने में बंद होने की कगार पर आया सीरियल!

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    अरिश्फा और आम्रपाली की लड़ाई

    बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड की शुरुआत आम्रपाली और अरिश्फा की लड़ाई से हुई, जिसमें यंग डीएसए ने आम्रपाली का फुल सपोर्ट किया। अरिश्फा ने आम्रपाली को बच्चे बेचने वाली कहा था, जिस पर घर में काफी बवाल हुआ। इस लड़ाई के बाद अरिश्फा लव गिल के सामने रोने लगी और आम्रपाली ने यंग को सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू कहा। इसके बाद आम्रपाली यंग को बताती हैं कि कैसे उसने 65 से ज्यादा फिल्में की हैं और अरिश्फा मोबाइल स्क्रीन से बाहर नहीं आईं। इस लड़ाई के बाद आम्रपाली किचन एरिया में भी अरिश्फा को ताने देती हैं और फिर रात को आम्रपाली अपने तीनों दोस्तों के साथ बैड पर बैठी होती हैं। इस मौके पर यंग और लव के बीच बवाल होता है, जिस पर यंग वहां से चले जाते हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: "मेरी उम्र बच्चों को बड़ा करने...", आम्रपाली दुबे ने किया चौंकाने वाला खुलासा

      इमोशनल हो जाएगा पूरा गेम

      शो में आगे देखने के लिए मिला था कि यंग और आम्रपाली इस बारे में बात करते हैं और काफी देर तक ये मुद्दा चलता है। अगले दिन की शुरुआत भी काफी शानदार होती है और सभी कंटेस्टेंट्स डांस करते हैं और फिर दिवाली सेलिब्रेशन की झलक दिखती है, जिसमें सबसे पहले कंटेस्टेंट्स को उनके घर से आने वाले संदेश सुनाए जाते हैं, लेकिन इसमें बिग बॉस एक ट्विस्ट रखते हैं। बिग बॉस की तरफ से बताया जाता है कि हर कंटेस्टेंट के हाथ में दूसरे कंटेस्टेंट के परिवार के संदेश की कैसेट होगी। अब उस कंटेस्टेंट को दो ऑप्शन मिलेंगे कि वह सामने वाले कंटेस्टेंट को कैसेट देना चाहता है या फिर अपनी एक लाइफलाइन बचाना चाहता है।

      काजी का मनीष गोयल पर कमेंट

      इस टास्क में सबसे पहले मनीष जाते हैं और उनके हाथ में काजी के परिवार की कैसेट आती है। मनीष काजी को वो कैसेट सुनने का मौका देते हैं, लेकिन काजी मनीष के इस फैसले को नाटक बोल देते हैं। इसके बाद गुल्लू जाते हैं और उनके हाथ कनिका के परिवार का मैसेज लगात है। गुल्लू भी कनिका को मैसेज सुनने देते हैं और इस मौके पर कनिका फूट-फूटकर रोती हैं। शो की अंत यंग पर होता है। यंग के हाथ उदिति के परिवार की कैसेट आती है। अब देखना होगा यंग क्या फैसला लेते हैं?

      End of Feed