Bigg Boss 20 Highlights: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'फुटबॉल', अमन से भिड़ीं कनिका मान

Bigg Boss 20 Highlights: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 के रविवार के एपिसोड में धमाका हुआ है। सलमान के सामने कंटेस्टेंट्स ने कई सारे टास्क किए। शो में अजयद देवगन भी आए।

Bigg Boss 20 Highlights: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ रहे हैं और वीकेंड का वार में सलमान खान आकर कंटेस्टेंट्स की अकड़ ठिकाने लगा रहे हैं। शनिवार के एपिसोड में सलमान खान रीति तिवारी को आइना दिखाते हैं और वह बाकी कंटेस्टेंट्स को भी सुनाते हैं, जिसके बाद घर का माहौल काफी बदल जाता है, लेकिन रविवार के एपिसोड में काफी मजाक मस्ती हुई और कई सारे सेलेब्स भी शो में आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर का ‘मोटी’ ब्लाउज लुक वायरल, शहजाद पूनावाला से छिड़ी बहस; शो से सिवेट तोमर बाहर

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    शो में आई दृश्यम की कास्ट

    रविवार के एपिसोड की शुरुआत सलमान खान के साथ हुई, जिसमें सलमान ट्रोलिंग और पैपराजी के बारे में एक बार फिर बात करते हैं। इस मौके पर वह कंटेस्टेंट्स को बताते हैं कि पैपराजी ने बैक शॉट वाली बात सीरियसली ली और अब ऐसा बहुत से लोग नहीं कर रहे हैं। इसके बाद शो में अजय देवगन और जयदीप अहलावत अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 का प्रमोशन करने आते हैं और फिर दोनों कलाकार मिलकर कंटेस्टेंट्स के साथ एक टास्क करते हैं। जयदीप अहलावत कंटेस्टेंट्स को आगे आकर उस घरवाले का नाम लेने के लिए कहते हैं, जिस पर अब उनकी तिरछी नजर रहने वाली है। इस मौके पर सबसे ज्यादा नाम अरिश्फा का लिया जाता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rashami Desai ने 'हनुमान अंश' को लेकर कही दिल की बात, 'सयोनी' अपने किरदार पर दिया ये रिएक्शन -Exclusive

      माही गिल की खुली पोल

      अजय देवगन और जयदीप अहलावत के साथ कंटेस्टेंट्स एक और गेम खेलते हैं। दूसरी गेम में कुछ कंटेस्टेंट्स के वीडियो क्लिप दिखाए जाते हैं, जिसमें वह किसी दूसरे घरवाले की बात करते हैं। इस मौके पर आम्रपाली को माही का वीडियो दिखाया जाता है, जिसमें वह आम्रपाली को फुटबॉल बोलती हैं। कनिका मान को अमन का वीडियो दिखाया जाता है, जिसमें अमन दावा करते है कि कनिका ने सर्जरी करवाई है। उदिति को लव गिल का वीडियो दिखाया जाता है, जिसमें लव उदिति को कैमरे पर आकर चुड़ैल बोलती हैं। इस वजह से घर में थोड़ी बहस हो जाती है। इस टास्क के बाद लव और अरिश्फा की एक बार फिर लड़ाई हो जाती है।

      कौन हुआ शो से इविक्ट

      शो में आखिरी टास्क चालक और बकरी वाला होता है, जिसमें एक कंटेस्टेंट आकर उन दो घरवालों का नाम बताता है, जिसमें एक चालक है और दूसरी बकरी की तरह उसकी सुन रहा है। इस टास्क में भी कंटेस्टेंट्स अपनी भड़ास निकालते हैं। आखिर में एविक्शन का टाइम आता है और सलमान खान ईशा के बाहर होने की बात करते हैं। ईशा रिखी शो से इविक्ट हो गई हैं। सलमान ईशा की तारीफ भी करते हैं।

      End of Feed