Bigg Boss 20: गुल्लू को गेम के लिए बाहर से मिल रही है हिंट? वायरल वीडियो देख दर्शकों ने पकड़ी चोरी

Bigg Boss 20 Gullu Allegedly Getting Hint: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' से जुड़ा गुल्लू यानी कुशाल तंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों ने दावा किया कि उन्हें बाहर से हिंट मिल रहे हैं।

Bigg Boss 20 Gullu Allegedly Getting Hint: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स की गेम हर दिन नया रुख ले रही है। हालांकि कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिन्हें लगातार फटकार लगाई जा रही है कि वह शो में अच्छा नहीं कर रहे हैं और न ही दिख रहे हैं। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 20' से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि गुल्लू यानी कुशाल तंवर को उनकी टीम की ओर से लगातार हिंट मिल रहे हैं। गुल्लू (Gullu) के इस वीडियो ने दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इस वीडियो पर लोगों ने मेकर्स से गुल्लू के खिलाफ एक्शन लेने की मांग भी की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की तारीफों पर मुंह बनाना कनिका को पड़ा भारी, दर्शकों ने 'जलकुकड़ी' बता किया ट्रोल

Bigg Boss 20: गुल्लू को बाहर से मिल रहे हैं हिंट? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के वायरल वीडियो में गुल्लू, कनिका मान और मैरी कॉम के साथ बैठे नजर आए। वह टीम की ओर से भेजे गए कपड़े देख ही रहे थे। इसी बीच गुल्लू ने कनिका मान से कहा, "मुझे लग रहा है कि मैं शो में अच्छा नहीं कर रहा।" उनकी बात पर कनिका मान ने जवाब दिया कि तुम ये दावे के साथ कह सकते हो? वहीं गुल्लू ने कहा, "बोल के आया था, पता तो चलना चाहिए। अच्छी चीज भी है। यहां का तो सही, वहां से भी तो होना चाहिए।" वहीं कनिका मान ने सवाल किया, "क्या पता कुछ कंफ्यूजन हो?" लेकिन कुशाल तंवर ने आगे कहा, "खुद को तो पता होना है ना।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: इस हफ्ते इन 8 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, टास्क में घरवालों ने दोस्तों पर किया वार

End of Feed