Bigg Boss 20 Gauahar Khan Slams Mary Kom: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग को जीत लिया है। 'बिग बॉस 20' का हर एपिसोड अपने साथ धमाल और कमाल लेकर आ रहा है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन कैप्टेंसी और राशन टास्क हुआ, जिसमें कनिका मान-मैरी कॉम, लव गिल-रीति तिवारी, माही विज-उदिति सिंह और अरिश्फा खान-आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने हिस्सा लिया। लेकिन टास्क के दौरान कनिका मान और मैरी कॉम गिर गईं, जिसे लेकर मैरी कॉम ने काजी तौकीर पर आरोप लगाया। मैरी कॉम और कनिका मान का कहना था कि वे काजी तौकीर की वजह से गिरी हैं। लेकिन उनके इन आरोपों पर अब गौहर खान ने पोल खोल दी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गुल्लू की कैप्टेंसी पर घरवालों ने निकाली भड़ास, अरिश्फा खान बोलीं- बहुत ही वाहियात लगी...
गौहर खान ने मैरी कॉम (Mary Kom) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिनके अंदर इतनी ताकत है, वो काजी तौकीर की वजह से टास्क में गिर गईं। गौहर खान ने 'बिग बॉस 20' में बीते दिन हुए टास्क पर कहा, "मुझे लगता है कि हम क्या-क्या टास्क करते हैं बिग बॉस में और करते आए हैं। कितने लोगों ने कितने खतरनाक टास्क किये हैं। 24-24 घंटे हम जागे हैं, टास्क के लिए, बेल बजाने क के लिए और टाइमर लगाने के लिए। और यहां पर हमारे देश की इतनी बड़ी हस्ती मैरी कॉम जी, जिनमें इतनी ताकत है कि वो किसी को भी पछाड़ दें। अपनी ताकत से, अपनी गेम से। वो कह रही हैं कि काजी का बैग में हाथ डालने से वो गिर गईं। मतलब प्लीज यार, इस मुद्दे को वीकेंड का वार पर उठाना। मैं अनुरोध कर रही हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor के शो की मेहमान बनीं Ex शाहिद कपूर की पत्नी Mira Rajput, फोटो शेयर कर बोलीं- प्यारी...
गौहर खान (Gauahar Khan) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपने अगले वीडियो में कहा, "काजी के हाथ बैग में डालने के बाद उसने जब बाहर निकाला, उस वक्त वो गिरी हैं। वो सच में एक छोटी बच्ची की तरह गिर गईं। उसमें कोई खींचतान नहीं थी। मैं समझती हूं कि बैग भारी था और मैं समझती हूं कि जब महिलाओं को साथ में बैलेंस करना होता है तो थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन मैंने मैरी कॉम जी से थोड़ी और ताकत की उम्मीद की थी, केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक भी।"
