Gauahar Khan Support Love Gill: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में लव गिल और स्काउट ओपी का मुद्दा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। सलमान खान कई बार वीकेंड का वार में ये मुद्दा उठा चुके हैं और बीता पूरा वीकेंड का वार इन दोनों के आसपास ही रहा है। इसके अलावा, घरवाले भी इन दोनों के बारे में ही बात कर रहे हैं। शो में लव पर स्काउट को इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। सबसे ज्यादा आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर और यंग डीएसए ने ये बात कही है। इस पर अब गौहर खान का रिएक्शन आया है। गौहर खान (Gauahar Khan) ने लव गिल का खुलकर सपोर्ट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Love Gill से पहले इन 5 कंटेस्टेंट की हरकतों से खौल गया था सलमान खान का खून, हुआ 36 का आंकड़ा
bigg boss 20 (photo credit- instagram)
लव गिल के सपोर्ट में बोलीं गौहर खान
गौहर खान कई बार लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों पर सवाल उठा चुकी थीं। वह अपने पोस्ट में लव को स्काउट संग रिश्ते में मर्यादा बनाए रखने के लिए कहती थीं, लेकिन जैसे ही इस पूरे विवाद में अकेले लव को टारगेट किया जा रहा है, तब से ही गौहर लव का सपोर्ट कर रही हैं। अब गौहर खान ने लव के सपोर्ट में नया पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि यहां पर किसी ने किसी का इस्तेमाल नहीं किया है। गौहर खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाते हुए लिखा, 'संतुलन होना जरूरी है, किसी ने किसी का इस्तेमाल नहीं किया। दोनों के बीच एक रिश्ता (बॉन्ड) था, जो वैसा नहीं दिख पाया जैसा वे कह रहे थे, और यह ठीक है!! लेकिन घरवालों द्वारा सिर्फ लव को ही गलत इरादे वाले इंसान के तौर पर निशाना क्यों बनाया जा रहा है? यह नाइंसाफी है। दोनों दोस्त थे, बात नहीं बन पाई, तो कोई बात नहीं।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: RECALL: 'मेरा प्राइवेट पार्ट छूने...' Ankit Gupta से काम के बदले हुई गंदी डिमांड, एक्टर ने उठाया था सख्त कदमBigg boss 20: Gauahar Khan support love gill (photo credit- instagram)
