Uditi Singh On Break up With Karan Wahi: टीवी के पॉपुलर और विवादित शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स अपनी गेम के लिए तो चर्चा में हैं ही। साथ ही अभी तक कई कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी से जुड़े चीजें भी बयां कर चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस उदिति सिंह ने माही विज, अमन गांधी, काजी तौकीर और अरिश्फा खान के सामने करण वाही (Karan Wahi) संग ब्रेकअप पर चर्चा की। इस दौरान उदिति सिंह की आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने बताया कि वह रिलेशनशिप की खातिर लंदन से यहां आ गई थीं। उदिति सिंह ने अपने आंसू पोछते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर पछतावा होता है कि उन्होंने अपने बारे में बिल्कुल नहीं सोचा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान की अदाओं पर फिदा हुए गुल्लू, आसिफ और अमन गांधी के बीच मचा बवाल
कैसे हुई उदिति सिंह और करण वाही की मुलाकात
उदिति सिंह (Uditi Singh) ने 'बिग बॉस 20' लाइव फीड में बताया कि उनकी और करण वाही की मुलाकात लंदन में हुई थी। उन्होंने करण वाही की एक पोस्ट को लेकर एक्टर को डीएम किया था, जिसपर एक्टर ने भी रिप्लाई किया था। उदिति सिंह ने बताया कि पहले वह अपनी दोस्त के साथ करण वाही से मिलीं और इसके बाद लगातार कई मुलाकातें उनकी करण वाही से लंदन में हुईं। करीब दो महीने की बातचीत के बाद दोनों ने एक-दूजे को डेट करना शुरू किया। उदिति सिंह ने बताया कि वह अक्सर करण से मिलने के लिए आती थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके मम्मी-पापा अस्थाई तौर पर मोहाली में रह रहे थे, ऐसे में वह भी यहां आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2 Promo: वीरेंद्र सहवाग ने किया OTT पर डेब्यू, अश्नीर ग्रोवर का पत्ता साफ कर बने होस्ट
उदिति सिंह (Uditi Singh) ने बताया कि वह लॉकडाउन में जब आईं तो वह खुद के लिए एमएनसी में नौकरी ढूंढ रही थीं। माही विज के पूछने पर उदिति सिंह ने बताया कि वह यहां इसलिए भी जॉब करना चाहती थीं, जिससे वह करण वाही के साथ रह सकें। क्योंकि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप काम नहीं करता है। एक्ट्रेस ने कहा, "हम थोड़ा सा उसमें थे कि डेट करके शादी वाला जोन था हमारा।"
उदिति सिंह के छलके आंसू
उदिति सिंह (Uditi Singh) ने काजी तौकीर के पूछने पर बताया कि उनका रिलेशनशिप करीब ढाई साल का था। एक्ट्रेस ने कहा, "ब्रेकअप मेरे लिए हार्ड था।" वहीं माही विज ने कहा कि जब आप रिलेशनशिप में बहुत देते हो तो मुश्किल होता है, इसको इसलिए भी तकलीफ हुई क्योंकि ये यहां आई। वहीं उदिति सिंह रो पड़ीं, उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "मुझे पछतावा होता है कि मैंने अपने बारे में नहीं सोचा।" उन्हें रोता देख माही विज और अरिश्फा खान उन्हें संभालते दिखाई दिये।
