Bigg Boss 20 Episode 63 Highlights: 'काशवी' पर मजाक सुन भड़के ScoutOP और लव गिल, Gaurav Gupta से हुई तीखी बहस

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 8, 2026, 09:26 AM IST

Bigg Boss 20 Episode 63 Highlights: 'बिग बॉस 20' के दिवाली स्पेशल वीकेंड का वार में कॉमेडी का तड़का लगाने पहुंचे गौरव गुप्ता का एक मजाक घरवालों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

Bigg Boss 20 Episode 63 Highlights: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में हर दिन रिश्तों के नए समीकरण बनते और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। कभी घरवालों के बीच दोस्ती देखने को मिलती है, तो कभी छोटी-सी बात पर बहस शुरू हो जाती है। इस बार शो के दिवाली स्पेशल वीकेंड का वार में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सलमान खान (Salman Khan) के शो में स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव गुप्ता (Gaurav Gupta) पहुंचे थे। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कंटेस्टेंट्स की खिंचाई की, लेकिन उनका एक जोक घर के दो सदस्यों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके बाद बात हंसी-मजाक से आगे बढ़ गई और मंच पर ही बहस का माहौल बन गया।

Bigg Boss 20 Episode 63 Highlights

बिग बॉस 20: गौरव गुप्ता के रोस्ट पर नाराज हुए स्काउट-लव, काशवी का जिक्र आते ही बढ़ा विवाद (Image Source: Bigg Boss 20)

सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की खिंचाई की

सलमान खान ने एपिसोड की शुरुआत अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' के गाने 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' पर डांस करके की। इसके बाद उन्होंने जियोहॉटस्टार पर 'बिग बॉस 20' के 100 करोड़ वॉच आवर्स पूरे होने का जश्न मनाया और केक काटा। उन्होंने घरवालों से बातचीत की और बताया कि टीवी के साथ-साथ ओटीटी पर भी इस शो को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं। सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। घरवालों के साथ मस्ती करते हुए सलमान ने कुछ कंटेस्टेंट्स को मजेदार नाम दिए और उनकी खिंचाई की। उन्होंने यह भी साफ किया कि मेकर्स माही विज के साथ किसी तरह का पक्षपात नहीं कर रहे हैं और उनके लिए निष्पक्ष हैं।

End of Feed