Bigg Boss 20: 'गुस्से में थप्पड़...', Elvish Yadav-अरिश्फा खान की मां के बीच जुबानी जंग, राव साहब ने उड़ाया मजाक

Elvish Yadav Vs Arishfa Khan Mother: रियलिटी शो बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट अरिश्फा खान की मां और एल्विश यादव के बीच विवाद शुरू हो गया है। दोनों के बीच बयानबाजी जारी है।

Elvish Yadav Vs Arishfa Khan Mother: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में अरिश्फा खान कमाल दिखा रही हैं। अरिश्फा शो में उन कंटेस्टे्ंट्स में से एक बन गई हैं, जिन्हें आप पसंद करो या न करो, लेकिन आप इग्नोर नहीं कर सकते हो। वह शो में अकेले खेल रही हैं और फ्रंट फुट पर अपनी गेम रख रही हैं। अरिश्फा अपनी आवाज पर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं और कुछ समय पहले ही एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने भी अरिश्फा की आवाज पर कमेंट किया था, जिस पर अरिश्फा की मां का कड़क रिएक्शन आया है। इस वजह से एल्विश और अरिश्फा की मां के बीच जबानी जंग शुरू हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी ने Love Gill पर निकाली सारी भड़ास, आम्रपाली दुबे ने एक झटके में किया एक्सपोज

bigg boss 20: arishfa khan mother-Elvish Yadav

bigg boss 20: arishfa khan mother-Elvish Yadav (photo credit- instagram)

    एल्विश यादव और अरिश्फा खान की मां की बहस

    एल्विश यादव बीते दिनों अपने रियलिटी शो 'रिज मास्टर' के प्रमोशन में बिजी थे। इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें एल्विश ने अरिश्फा की आवाज पर कमेंट किया था। तब एल्विश यादव ने कहा था कि उनकी आवाज चुभने वाली या इरिटेटिंग लगती है और वे टीवी म्यूट कर देते हैं। उनका ये बयान काफी वायरल हुआ था और इस बयान पर ही अरिश्फा खान की मां ने रिएक्ट भी किया था। अरिश्फा खान की मां से एल्विश के कमेंट पर रिएक्शन मांगा गया था, जिस पर उन्होंने भड़कते हुए कहा था कि गुस्से में थप्पड़ मारने का मन किया था। उन्होंने कहा था कि मुझे बहुत गुस्सा आया था कि तुम किसी की बेटी को कैसे बोल सकते हो, क्योंकि अपनी मां बहन है और अपनी मां बहन को कोई कुछ कहेगा तो दिमाग खराब हो जाएगा। मन करेगा कि उसे जाकर थप्पड़ मार दूं। मेरी भी वो औलाद है। उसके पीछे पिता नहीं है, लेकिन मां खड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से बाहर होंगी Love Gill, कैप्टेंसी टास्क में की घटिया हरकत की मिली सजा?

      अरिश्फा खान की मां को एल्विश यादव का जवाब

      अब अरिश्फा खान की मां के इस बयान पर एल्विश यादव का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने फिर से कहा है कि उन्हें आवाज नहीं पसंद तो नहीं पसंद। वह कहते हैं, 'किसी की मां को बुरा लग जाएगा। मेरे बारे में कोई कुछ कहेगा तो मेरी मां भी बुरा मान जाएंगी, लेकिन मेरी राय ये है कि अगर आप नेशनल टीवी पर किसी चीज को देख रहे हो तो आप पब्लिक प्रोपर्टी हो। लोग आप पर अच्छा भी बोलेगी और बुरा भी बोलेगी।' इसके बाद एल्विश अरिश्फा की मां का वीडियो दिखाते हैं और मस्ती मजाक में बोलते हैं, 'जो सच है वो सच है। अरिश्फा बाहर आएंगी, तब भी बोल देंगे।'

      End of Feed