Ekam Bawa-Rani Tiwari Separated: पंजाबी सिंगर और म्यूजिक आर्टिस्ट एकम बावा (Ekam Bawa) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर और राजनेता मनोज तिवारी की पूर्व पत्नी रानी तिवारी के साथ अपने रिश्ते को एकम बावा ने ऑफिशियल तौर पर खत्म क्र दिया है। सिंगर ने खुद यह जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी है। एकम बावा ने खुलासा करते हुए कहा कि वो इसे अपनी जिंदगी की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रहे हैं। एकम बावा और रानी तिवारी के अलग होने से सभी हैरान रह गए हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box office: 'दृश्यम 3' का डटकर मुकाबला करेगी 'हनुमान अंश', 54वें दिन कमाए इतने करोड़)
रानी तिवारी और एकम बावा हुए अलग (Pic Credit: Instagram)
दो साल बाद एकम बावा और रानी तिवारी ने खत्म किया रिश्ता
एकम बावा ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में दावा किया कि करीब दो साल तक चले तनाव के बाद 30 सितंबर को वो और रानी तिवारी अब अलग हो गए हैं। उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि यह मामला सोशल मीडिया की वजह से ही इतनी जल्दी आगे बढ़ा। वीडियो के अंत में एकम को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के चर्चित गाने 'अर्जन वैली' की कुछ पंक्तियां गाते हुए देखा गया।
रीती तिवारी को लेकर भी एकम बावा ने कही कई बातें
एकम बावा पहली भी रानी तिवारी की बेटी रीती तिवारी को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर चुके हैं। रीती तिवारी इन दिनों सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' का हिस्सा हैं। शो में उन्होंने अपने पिता मनोज के साथ अपने रिश्ते और आर्थिक संघर्षों से जुड़ी बातें शेयर की थीं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Paradise Box Office: गिरावट के बावजूद 100 करोड़ी बनी Nani की फिल्म, देखें आंकड़े)
रीती के दावों पर रिएक्ट करते हुए एकम बावा ने सोशल मीडिया वीडियो में उनकी लाइफस्टाइल को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने महंगे हैंडबैग, लग्जरी कारों, फ्लैट्स और स्पोर्ट्स से जुड़े बिजनेस का जिक्र करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति पर सवाल खड़े किए। एकम बावा द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर रानी और रीती की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
रानी तिवारी को लेकर क्या बोले एकम?
एकम बावा ने रानी तिवारी के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि किसी और व्यक्ति को ऐसी परिस्थितियों से न गुजरना पड़े। उन्होंने वीडियो में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनके पास इस पूरे मामले को लेकर शब्द नहीं हैं। सिंगर ने अपने अनुभव को काफी तनावपूर्ण बताया और कहा कि बीते दो साल उनके लिए आसान नहीं रहे।
