Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) शुरू होने से कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर माही विज (Mahhi Vij) और सना मकबूल (Sana Maqbul) की दोस्ती खत्म होने का हिंट मिला था। सना मकबूल ने कई ऐसे क्रिप्टिक पोस्ट किए थे, जिसके बाद दावा किया गया था कि दोनों की दोस्ती खत्म हो गई है। इसके बाद सना के क्रिप्टिक पोस्ट जारी है और हर पोस्ट को माही विज से ही जोड़कर देखा जा रहा है। बीते दिनों शो में माही विज ने लव गिल के लिए होम ब्रेकर शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर लव ने माही के तलाक पर कमेंट कर दिया था। अब इसी ड्रामे के बीच सना मकबूल का एक और पोस्ट सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Mahhi Vij संग टास्क में बेटी 'तारा' को घसीटने पर भड़के Jay Bhanushali, बोले- 'अब नहीं देखूंगा'
Bigg Boss 20: sana maqbol-mahhi vij (photo credit- instagram)
