Bigg Boss Day 9 Highlights: कैप्टेंसी टास्क में अरिश्फा को स्काउट की धमकी, आम्रपाली-माही बनीं पक्की दुश्मन

Bigg Boss 20 Day 9 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें बवाल हुआ। इसके अलावा आम्रपाली दुबे-माही विज की दुश्मनी शुरू हो गई।

Bigg Boss 20 Day 9 Highlights: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स के ड्रामे खत्म नहीं हो रहे हैं। शो में हर कोई लड़ाकू मूड़ में है और इस वजह से दोस्ती से ज्यादा कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़े दिखाई दे रहे हैं। शो में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और लव गिल (Love Gill) दोस्त बन गई हैं, लेकिन आम्रपाली की दुश्मनी माही विज (Mahhi Vij) से शुरू हो गई है। दोनों लेटेस्ट एपिसोड में खूब लड़े। दूसरी तरफ कैप्टेंसी टास्क में अरिश्फा खान को स्काउट ओपी ने उठाकर पटक देने की धमकी दी। आइए आपको बताते हैं कि लेटेस्ट एपिसोड में क्या क्या हुआ? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sohail Khan के गणपति विसर्जन में शामिल हुए Salman Khan, बप्पा की आरती करते हुए वीडियो हुआ वायरल

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    आम्रपाली दुबे से लड़कर रो पड़ीं माही विज

    एपिसोड की शुरुआत माही विज से होती हैं, जो गुल्लू के साथ बैठकर घर की बाकी लड़कियों की चुगली करती हैं। इसके बाद घर में टेंडली पर बवाल शुरू होता है, जो मैरी कॉम बनाती हैं। आम्रपाली दुबे दूसरी सब्जी बनाने लगती हैं और तभी किचन में माही विज आकर टेंडली की तारीफ करती हैं और इसी दौरान माही की आम्रपाली से बहस हो जाती है। ये बहस दोनों की काफी लंबी चलती है। माही सबको कहती हैं कि आम्रपाली को टेंडली नहीं खानी, लेकिन वह नाम उदिति का ले रही हैं। इस पर उदिति भी भड़क जाती हैं। दूसरी तरफ आम्रपाली माही विज को किचन से ही दूर रहने के लिए कह देती हैं। बीच में सब कंटेस्टेंट्स कुछ न कुछ बोलते हैं और ड्रामा खत्म ही नहीं होता। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'हो सकता है...'- Bigg Boss 20 में एंट्री पर Karan Wahi ने तोड़ी चुप्पी, एक्स-GF उदिति से होगा सामना!

      कैप्टेंसी टास्क में हुआ बवाल

      इसी दौरान घर में हादसा होता है और लव पर खाना बनाते हुए गर्म तेल गिर जाता है। वह इस वजह से रोने लगती हैं और तब यंग लव को शांत करवाते हैं। हालांकि, माही विज इसे कर्मा बताती हैं। इसके बाद घर में शांति होती है और सभी मस्ती मजाक में लग जाते हैं। बिग बॉस की तरफ से कैप्टेंसी टास्क की तैयारी होती है, जिसमें एक व्हाइट हाउस बनाया जाता है और इसमें लड़के लड़कियों की टीम होती है। लड़कियां लड़कों पर रंग फेंकती हैं और ये सब टीम में होता है। इस टास्क में सबसे पहले अरिश्फा, रीति और लव जाती हैं। पहले राउंड की संचालन उदिति होती हैं और इस टास्क में अरिश्फा-स्काउट की गंदी लड़ाई होती है। टास्क में स्काउट अरिश्फा को टच करने पर उठाकर पटकने की धमकी देता है। बाद में भी दोनों खूब लड़ते हैं। स्काउट अपनी गेमिंग कॉम्यूनिटी से अरिश्फा को बाहर निकलने तक की बात कर देते हैं।

      End of Feed