Bigg Boss 20 Day 3 Highlights: कैप्टेंसी टास्क में आसिफ ने खोया आपा, काजी को बकीं गलियां; शो में क्या क्या हुआ?

Bigg Boss 20 Day 3 Highlights: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काफी सारा ड्रामा हुआ। कई कंटेस्टेंट्स आपस में लड़े। इस बीच कैप्टेंसी टास्क भी आगे हुआ।

Bigg Boss 20 Day 3 Highlights: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में पहले दिन से ही लड़ाई झगड़ा हो रहा है। आम्रपाली दुबे और आरिश्फा खान भिड़ चुकी हैं और काजी तौकीर का पंगा यंग डीएसए से हो चुका है, लेकिन आने वाले एपिसोड में लड़ाई का एक लेवल बढ़ने वाला है। तीसरे एपिसोड में कई सारे कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ने वाले हैं। इसी बीच कैप्टेंसी टास्क भी होगा, जिसका माही विज संचालन करेंगी। इन सबके अलावा, कनिका मान और गुल्लू की केमिस्ट्री भी दिखाई देगी। आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या क्या होगा? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'पहली बार शो देखना पडे़गा', Qazi Touqeer को मिला Arijit Singh का सपोर्ट, दोस्त को कहा- 'रॉकस्टार'

Bigg Boss 20

Bigg Boss 20 (photo credit- instagram)

    बर्तन की ड्यूटी पर भिड़ीं रीति तिवारी-मैरी कॉम

    शो की शुरुआत कनिमा मान की मस्ती के साथ होगी, लेकिन फिर दूसरे ही सीन में मैरी कॉम को दिखाया जाता है। मैरी कॉम, आसिफ खान और लव गिल के सामने रीति तिवारी को मोटी कहती हैं। इस मौके पर लव और आसिफ मिलकर मैरी कॉम को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करने के लिए कहते हैं और फिर काजी तौकीर की मस्ती शुरू होती है, जिसका आसिफ खान और कुशल तंवर (गुल्लू) काफी मजाक भी उड़ाते हैं। अगली सुबह किचन में बर्तन की ड्यूटी का मुद्दा मैरी कॉम उठाती हैं। वह बार बार रीति को बर्तन धोने के लिए कहती हैं, जो घरवालों के लिए चाय बना रही होती हैं। इसी दौरान दोनों के बीच काफी बहस होती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Devoleena bhattacharjee ने मुस्लिम पति शहनवाज को बनाया हिंदू? बेटे के पीछे पड़े ट्रोलर्स, भड़कीं एक्ट्रेस

      कनिका मान का गुल्लू संग रिश्ते पर रिएक्शन

      शो में आगे दिखाया गया कि आरिश्फा खान और ईशा रिखी मिलकर कुशल तंवर को कनिका मान के नाम से बार बार छेड़ती हैं और कुशल भी शर्माने लगते हैं। वह दोनों मिलकर कुशल को बोलती हैं कि वह कनिका को पसंद करता है। यहां पर कनिका मान भी पहुंच जाती हैं और फिर थोड़ी देर बाद ही ईशा कनिका मान से इस बारे में बात करती हैं। तब कनिका मान कहती हैं, 'मुझे अपने नाम पर कोई एंगल नहीं है। ये सब मस्ती मजाक वाली बात है। ये सिर्फ देसी मजाक है और अभी छोटी मोटी चीजों से काफी कुछ बन जाएगा और मुझे अकेले रहना है।'

      कैप्टेंसी टास्क में भिड़ें आसिफ खान और काजी तौकीर

      इसके बाद शो में कैप्टेंसी टास्क शुरू हो जाता है। कुशल, यंग और आसिफ के लिए एक फिल्म थिएटर का इंतजाम किया जाता है और सभी कंटेस्टेंट्स को थिएटर के अटेंडेंट का काम करते हुए तीनों दावेदारों के लिए पॉपकॉर्न इकट्ठा करने हैं और उनके बकेट में डालने हैं। इसी टास्क के दौरान काजी यंग का सपोर्ट करता है और आम्रपाली आसिफ का। इसी दौरान आसिफ और काजी की भयंकर लड़ाई हो जाती है। आसिफ इस मौके पर अपना आपा खो देते हैं और काजी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। आम्रपाली भी काजी को धमकी देती हैं कि वह उसे छोड़ेंगी नहीं।

      End of Feed