Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Video Viral: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। "बिग बॉस 20' में गेम दिन पर दिन नया रुख ले रही है। वहीं शो के हर कंटेस्टेंट भी चर्चा में ही बनी रहते हैं। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स के बीच मस्ती-मजाक से लेकर तकरार तक खूब देखने को मिल रहा है। शो को गुल्लू यानी कुशाल तंवर के रूप में अपना दूसरा कैप्टन मिल चुका है। लेकिन इन सबसे इतर 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से जुड़ा आम्रपाली दुबे का हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोगों ने आम्रपाली दुबे को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मैरी कॉम और माही विज के बीच हुई तकरार, एक्ट्रेस बोलीं- आपको शर्म आती है?
सुर्खियों में बनी हुई हैं आम्रपाली दुबे
बता दें कि 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में एंट्री के बाद से ही आम्रपाली दुबे काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभी तक शो में उनका काजी तौकीर, माही विज, अमन गांधी और अरिश्फा खान से बड़ा झगड़ा हो चुका है। यहां तक कि लवप्रीत गिल से भी आम्रपाली दुबे की कई बार तू तू, मैं मैं हो चुकी है। शो में इस हफ्ते आम्रपाली दुबे ने माही विज और अमन गांधी के करियर को लेकर भी तंज कसा था।
