Bigg Boss 20: 'तू उसे पागल कर देगी'- स्काउट की हालत के लिए लव गिल पर भड़कीं आम्रपाली, सरेआम खोली पोल

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Slams Love Gill: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' का हाल ही में प्रोमो वीडियो आया है, जिसमें आम्रपाली दुबे, स्काउट की हालत के लिए लव गिल को जिम्मेदार ठहराती दिखीं।

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Slams Love Gill: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने कंटेस्टेंट्स की गेम को नया रुख दिया है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन यंग डीएसए और स्काउट ओपी के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ। वहीं बाद में स्काउट ने मजाक-मजाक में लव गिल के लिए कुछ ऐसा बोल दिया, जिसपर काजी तौकीर ने सवाल उठाया। वहीं बाद में लव गिल ने भी स्काउट ओपी से इस मामले पर बात करनी बंद कर दी। 'बिग बॉस 20' में आज दिखाया जाएगा कि स्काउट ओपी पेड़ पर चढ़कर वहां से कूदने की कोशिश करेंगे। इतना ही नहीं, वह गम में गंजे तक हो जाएंगे। हाल ही में इससे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें स्काउट ओपी की हालत देख आम्रपाली दुबे, लव गिल को लताड़ती नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: चक्कर खाकर गिरीं Mahhi Vij, Yung संग हाथापाई के बाद स्काउट को मिली सख्त सजा

Bigg Boss 20: स्काउट की हालत के लिए आम्रपाली दुबे ने लगाई लव गिल को लताड़ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो वीडियो में यंग डीएसए रोते हुए स्काउट ओपी (Scout OP) को गले लगाकर शांत कराते नजर आए। स्काउट की हालत देख आम्रपाली दुबे, लव गिल पर भड़कती हैं और कहती हैं, "साइलेंट ट्रीटमेंट दे रही है, पागल हो गया है लड़का आधा।" वहीं लव गिल जवाब देती हैं, "मेरी वजह से नहीं हुआ है ये सब, जो आप सुबह से बोल रही हो ना, उसकी वजह से हुआ है।" वहीं यंग डीएसए ने स्काउट से सवाल किया कि अभी जो तू रोया वो आम्रपाली की बातों की वजह से रोया? इसके जवाब में स्काउट नहीं में जवाब देते हैं। लव गिल आगे कहती हैं कि मुझे नहीं पता था कि आप लोग किसी का ब्रेन वॉश कर रहे हो। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Scout OP की हालत पर परिवार ने दिया सॉलिड रिएक्शन, मेकर्स पर लगाए कई आरोप

    End of Feed