Bigg Boss 20 News: सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) छोटे परदे पर धमाल मचा रहा है। आए दिन शो में बदलते रिश्ते और गेम ने सभी ऑडियंस को स्क्रीन से बांध लिया है। वहीं इन दिनों शो में लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकी चर्चा का विषय बन गी है। शो से कई ऐसे क्लिप सामने आए जिसमें लव और स्काउट के बीच क्लोजनेस देखने को मिली। घर के बाहर भले ही जनता दोनों को इन हरकतों की वजह से पसंद नहीं कर रही लेकिन शो के अंदर आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने लव गिल को लताड़ते हुए रियलिटी चेक दे डाला। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल संग Scout की नजदीकियों से खफा हुईं GF काशवी? उठाया शॉकिंग कदम)
बिग बॉस 20 में हुआ बवाल/फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
आम्रपाली दुबे ने दी लव गिल को नसीहत
बीते दिन एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने लव गिल को सलाह दी स्काउट ओपी और यंग डीएसए संग उनकी क्लोजनेस कंटेस्टेंट के बाहर पार्टनर को बुरी लग सकती है। आम्रपाली कहती है, 'जब स्काउट शर्ट के अंदर हाथ डालकर तुम्हारी मसाज कर रहा था, तभी मैंने उसे बोला की बाहर से कर। कुछ चीजें हैं जो बाहर की दुनिया में अच्छी नहीं लगती हैं। भले ही तुम्हें, स्काउट और यंग को फर्क नहीं पड़ता लेकिन जिनके पार्टनर बाहर हैं उन्हे खराब फील होता है।' (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में लव गिल ने दिखाया घरवालों को आईना, कनिका मान संग हुई बहस)
स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड हुई खफा
शो 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी का बयान वायरल हुआ, जिसमें कहा कि वे शायद लव को पसंद करने लगे हैं। आपको बता दें स्काउट ओपी की पहले से ही गर्लफ्रेंड है जिसका नाम काशवी है। अब हाल ही में काशवी ने यूट्यूब पर स्ट्रीमिंग बंद करने का फैसला लिया। फैंस अनुमान लगा रहे हैं की शायद काशवी स्काउट और लव की नजदीकियों से खुश नहीं।
