Bigg Boss 20 Aasif Khan-Aman Gandhi Fight: कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। सलमान खान के शो को शुरू हुए एक हफ्ता पूरा होने वाला है और अभी तक शो ने लाइमलाइट लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। एक हफ्ते में ही 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में कई कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिला। बीते दिन शो में अमन गांधी और आसिफ खान के बीच बहस हो गई। हालांकि बाद में दोनों ने अपने मन-मुटाव को दूर कर लिया था। लेकिन अब एक बार फिर से अमन गांधी और आसिफ खान के बीच बवाल मचने वाला है। इतना ही नहीं, दोनों का ये झगड़ा गाली-गलौज तक पहुंच गया है। इससे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: यंग डीएसए की ‘नहाते टाइम कॉल कर लूंगा’ वाली बात पर भड़कीं Kanika Mann, माही विज ने भी लगाई फटकार
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अमन गांधी खाने के डिब्बे को लेकर सवाल उठाते हैं कि इसे अंदर क्यों नहीं रखा गया। इसी बीच वहां आसिफ खान आ जाते हैं जो कारण बताते हैं, लेकिन हताश होकर अमन गांधी एक्टिंग करने लगते हैं। अमन गांधी को देख आसिफ खान पूछते हैं कि जाहिल ही आए हो क्या घर से एकदम? भाई ये सब हरकतें बाहर करा करो, बाहर काम नहीं मिल रहा है क्या? अमन गांधी और आसिफ खान के बीच बहस बढ़ती जाती है, तभी काजी तौकीर आकर दोनों को दूर करते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान की अदाओं पर फिदा हुए गुल्लू, आसिफ और अमन गांधी के बीच मचा बवाल
आसिफ खान और अमन गांधी ने दी एक-दूजे को धमकी
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में आसिफ खान ने अमन गांधी को धमकी देते हुए कहा कि बाहर मिल, तुझे बताता हूं। वहीं अमन गांधी जवाब देते हैं कि बाहर क्या, जो बताना है यहीं बता। अमन गांधी की बातें सुनकर आसिफ खान उन्हें अपशब्द कहते हैं, जिससे एक्टर का पारा चढ़ जाता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस 20' में दोनों का ये झगड़ा क्या मोड़ लेगा।
