Bigg Boss 19: इन कंटेस्टेंट पर घिरे नॉमिनेशन के बादल, एकता कपूर के ऑफर से बदले तान्या मित्तल के तेवर

Bigg Boss 19: शो 'बिग बॉस 19' का कल 24 नवबंर का एपिसोड काफी मजेदार आया था। बीते दिन घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें थोड़ी हाथापाई देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ तान्या मित्तल के भाव बढ़ गए हैं क्योंकि अब वो एकता कपूर की एक्ट्रेस बनने वाली हैं।

Bigg Boss 19 Written Update: कल सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की एपिसोड के शुरुआत में धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया गया। कल 24 नवंबर को बॉलीवुड के लेजेंड कलाकार धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की उम्र में आखरी सांस लेकर दुनिया को अलविदा कहा। धर्मेंद्र कई बार 'बिग बॉस' के मंच पर आ चुके हैं तो ऐसे में मेकर्स ने उनकी और सलमान की कई तस्वीर शेयर कर श्रद्धांजलि दी। वीकेंड का वार खत्म होने के बाद फरहाना भट्ट अमाल मलिक से तान्या मित्तल और मालती चाहर के गेम को लेकर बातचीत करती है। तान्या मित्तल की खुशी सातवें आसमान पर है क्योंकि उन्हे एकता कपूर ने शो ऑफर किया है जिसके लिए सभी उन्हे बधाई दे रहे हैं। रात को सोने से पहले अमाल और तान्या आपसी मतभेत हटाने की कोशिश करते हुए दिल से बात करेंगे। अगली सुबह मालती चाहर शहबाज से शिकायत करती हैं कि फरहाना भट्ट अपनी ड्यूटी के तहत अच्छे से बाथरूम साफ नहीं कर रहीं। मालती ने इल्जाम लगाया कि फरहाना टिशू पेपर यूज कर वहीं फेंक देती हैं। ऐसे में फरहाना को गुस्सा आ गया और वो मालती संग बहसबाजी करती हुई नजर आई। दोनों ही महिला कंटेस्टेंट एक दूजे की हाइजीन को लेकर बेइज्जती करने लगीं।

Bigg Boss 19 written update

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड में आगे अमाल मलिक नाराज है क्योंकि वीकेंड का वार टास्क में प्रणित मोरे ने सिंगर को 'sore loser' का टैग दिया था। अमाल मलिक प्रणित को अपना दोस्त बताते हैं लेकिन कंटेस्टेंट इससे सहमति जाहीर नहीं करते। वहीं घर में एकता कपूर ने जब से तान्या मित्तल को शो ऑफर किया है कंटेस्टेंट के भाव बढ़ गए हैं। बार-बार तान्या मितल अपने ऑफर का शो ऑफ पूरे घर में करती हुई नजर आईं। सिर्फ यही नहीं खुद को एक्ट्रेस बुलाकार तान्या मालती चाहर का लैक्टोस फ्री दही खा जाएंगी क्योंकि कंटेस्टेंट का मानना है उन्हे डाइटिंग शुरू कर देनी चाहिए। तान्या मितल की इस हरकत से मालती नाराज हो गई और वो कंटेस्टेंट को बिखारी बोल देती हैं। अगली सुबह तान्या मित्तल एक्टिंग ऑफर को लेकर बातचीत करती है कि क्या उन्हे मुंबई में घर खरीद लेना चाहिए तो गौरव खन्ना उनका मजाक उड़ाने से नहीं बचते। इस दौरान प्रणित मोरे फरहाना भट्ट से पूछते हैं कि क्या वो टेलीविजन करेंगी? जवाब में फरहाना कहेंगी अगर एकता उन्हे साइन करेंगी तो हाँ जरूर। तान्या गौरव से कुछ एक्टिंग टिप्स देने को कहेंगी तो कंटेस्टेंट मना कर दिया क्योंकि एक समय पर तान्या ने टीवी एक्टर को 'नकली सुपरस्टार' का टैग दिया था।

End of Feed