Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 में फिनाले से पहले घर में जबरदस्त ड्रामा, ओपन माइक नाइट में छिड़ी बहस बना रोस्टिंग का मैदान

Bigg Boss 19 Written Update: बिग बॉस 19 जैसे-जैसे फिनाले के करीब पहुँच रहा है ये और भी दिलचस्प होता जा रहा है। आज बिग बॉस 19 की लाइव फीड बंद कर दी गई। अब फैंस केवल रात का फूल एपिसोड ही देख पाएंगे। आज के एपिसोड की बात करें तो घर के अंदर ओपन माइक रखा, जो काफी मजेदार रहा।

Bigg Boss 19 Written Update: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही दिनों दूर है। 101 दिनों की तकरार, दोस्ती और हाई-टेंशन माहौल के बाद, बिग बॉस ने घरवालों के लिए एक ओपन माइक नाइट रखी। लेकिन रोस्ट शुरू होने से पहले ही घर में नई तकरार शुरू हो गई। जिसमें तान्या मित्तल और प्रणित मोरे आमने-सामने दिखे।

Bigg Boss 19 Written Update

Image Source: Jio Hotstar

गौरव खन्ना को कहा फेक

गार्डन एरिया में मालती चाहर( Malti Chahar) , अमाल मलिक( Amal Malik) और फरहाना भट्ट( Farhana Bhatt) ने अशनूर कौर( Ashnoor Kaur) के एविक्शन और मीडिया राउंड में गौरव खन्ना के रिएक्शन को देखते हुए उन्हें ‘फेक बताया। उसी दौरान गौरव जिम में वर्कआउट कर रहे थे और अमाल को भी शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि उन्हें एकता कपूर के प्रोजेक्ट का ऑफर मिला है, लेकिन अमाल ने कहा कि वर्कआउट कुछ दिन और रुक सकता है। अमाल को लगा कि गौरव इस बात से खुश नहीं कि एकता ने प्रोजेक्ट उन्हें ऑफर किया है, क्योंकि गौरव भी इस प्रोड्यूसर के साथ काम करना चाहते थे।

End of Feed