Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के दिल में नहीं बसते अमाल मलिक, मालती चाहर ने भी दी धमकी

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के बीते दिन एपिसोड में देखने को मिला था कि मालती चाहर अमाल मलिक को धमकी देती है कि वो दोनों की पहली मुलाकातों का राज कैमरे के आगे खोल देंगी। वहीं तान्या मित्तल साफ कह देंगी कि वो अमाल के लिए कुछ फील नहीं करती।

Bigg Boss 19 Written Update: टीवी शो 'बिग बॉस 19' कि शुरुआत हुई गौरव खन्ना से जो प्रणित मोरे के जाने से काफी इमोशनल है। गौरव, मृदुल, अशनूर और मृदुल प्रणित को याद कर आंसू बहाते हैं। गार्डन एरिया में तान्या मित्तल को अपनी माँ की याद सता रही है। इस दौरान नीलम तान्या से कहती है कि उसे फरहाना भट्ट संग दोस्ती भारी पड़ेगी। फरहाना की छवि घर के बाहर खराब है अगर वो उसके साथ दोस्ती रखेगी तो विलेन बन जाएगी। चुगली करते हुए नीलम कुनिका और शहबाज से कहेगी कि कहीं तान्या अमाल मलिक को पसंद तो नहीं करती। वीकेंड का वार खत्म होने के बाद अशनूर कौर उदास है क्यूंकी घरवालों ने उसकी बॉडी शेमिंग की थी। अगली सुबह कुनिका सदानंद गौरव खन्ना और अभिषेक पर इल्जाम लगाएगी कि उन दोनों ने मालती चाहर के हिस्से का हलवा या तो खाया है या छुपा दिया है। हालांकि तुरंत अभिषेक फ्रिज से हलवा ढूंढकर चोरी का इल्जाम कुनिका पर डाल देंगे। किचन एरिया में फरहाना भट्ट कहती हुई नजर आई कि वो खुश हैं आखिर प्रणित मोरे एलिमिनेट हो गया।

Bigg Boss Written Update 3 October

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड में अमाल मलिक और मालती चाहर के बीच लड़ाई होगी जिसका टॉपिक है दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई थी। मालती बताती हैं कि वो काफी बार अमाल से मुलाकात, टेक्स्ट मैसेज और कॉल पर बातचीत भी हुई हैं। इस दौरान तान्या मालती को बताएगी कि उनके ग्रुप को अमाल ने बताया की मालती से उनकी बात सिर्फ पांच मिनट हुई वो भी एक बार। ये सुनते ही मालती अमाल पर भड़कती है कि वो कैमरे के आगे उनकी मुलाकातों को लेकर झूठ बोल रहा है। मालती खुलेआम कहती हैं, 'बोलूँ में क्या पूरा क्यूंकी मेरे पापा तक को पता है कब मिले और कहां। मैं कैमरे के आगे 2 मिनट में प्रूफ कर सकती हूं कब और कहां मिले थे।' इस दौरान मालती खुलासा कर देंगी कि वो दोनों किसी पार्टी में नहीं मिले थे और ये झूठ अमाल संग डिस्कस कर सभी को बोला गया है। शाम को फरहाना भट्ट अमाल मलिक से माफी मांगती है क्यूंकी कंटेस्टेंट ने सिंगर के माँ-बाप को लेकर भद्दी टिप्पणी की थी। फरहाना अमाल से पूछती है कि वो शो के बाद किस कंटेस्टेंट से नहीं मिलना चाहेंगे तो वो तान्या का नाम लेते हैं।

End of Feed