Bigg Boss 19: भद पिटते ही बसीर अली ने नेशनल TV पर मांगी आवेज से माफी, नेहल ने शहबाज एंड ग्रुप को दिखाया आईना

Bigg Boss 19 Written Update 25 September, 2025: टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का आज का एपिसोड भी धमाल से भरा रहा। शो में दिखाई दिया कि कैप्टेंसी टास्क में कभी बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को नचाया तो कभी कंटेस्टेंट्स की पोल ही खोलकर रख दी। वहीं इस दौरान आवेज दरबार फूट-फूटकर रोए।

Bigg Boss 19 Written Update 25 September, 2025: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का आज का एपिसोड भी धमाल से भरा रहा। कैप्टेंसी को लेकर घरवालों के बीच तगड़ा कॉम्पिटीशन तो नजर आया ही, साथ ही कुछ कंटेस्टेंट्स की टास्क के बीच पोल भी खुली। 'बिग बॉस 19' में जहां टास्क के बीच अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट और अशनूर कौर के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई तो वहीं बिग बॉस ने आवेज दरबार के सामने अमाल मलिक, जीशान कादरी और बसीर अली की पोल खोल दी, जिन्होंने आवेज पर नगमा को धोखा देने के आरोप लगाए थे। इन आरोपों से आवेज दरबार फूट-फूटकर रोते दिखे।

bigg boss 19 written update (1)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क के साथ होती है। पजामा पार्टी खत्म होने के बाद आवेज दरबार को बेड पर ही बैठे-बैठे कंटेस्टेंट्स की फोटो क्लिक करनी होती है। वह जीशान कादरी, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और बसीर अली की साफ तस्वीर क्लिक करते हैं और उन्हें कैप्टेंसी टास्क से बाहर कर देते हैं। वहीं अगली पार्टी डिस्को पार्टी होती है, जिसमें डीजे पार्टी के बाद कंटेस्टेंट्स को कुर्सी पर बैठना होता है। इस टास्क में फरहाना भट्ट गाना खत्म होने के से पहले ही कुर्सी पर बैठ जाती हैं, लेकिन अभिषेक बजाज उनके पास से कुर्सी खींच लेते हैं। इस पार्टी में नेहल चुडासमा कुनिका सदानंद को कंटेस्टेंट्स की फोटो क्लिक करने के लिए चुनती हैं। ऐसे में वह नीलम को निशाना बनाती हैं। वहीं शहबाज बडेशा को बचाने के लिए फरहाना उन्हें ब्लॉक करती हैं लेकिन अशनूर कौर उन्हें पीछे कर देती हैं। ऐसे में कुनिका सदानंद नीलम गिरी, शहबाज बडेशा, मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे को टास्क से बाहर करती हैं।

End of Feed