Bigg Boss 19: घरवालों के सामने खुली तान्या मित्तल की पोल, फरहाना भट्ट के कड़वे शब्द सुन फूट-फूटकर रोईं नेहल

Bigg Boss 19 Written Update 23 October, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो का बीते दिन का एपिसोड भी बेहद कमाल का रहा। 'बिग बॉस 19' में दोस्ती दुश्मनी में बदलती नजर आई। तान्या मित्तल लगभग सभी घरवालों के निशाने पर दिखाई दीं।

Bigg Boss 19 Written Update 23 October, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन बवाल देखने को मिलता है। 23 अक्टूबर का एपिसोड भी बवाल और हंगामे से भरा नजर आया। जहां एक तरफ अमाल मलिक ने तान्या मित्तल को ग्रुप से निकालने की बात कही तो वहीं नीलम गिरी और तान्या मित्तल के बीच जमकर बहस हुई। लगभग सभी घरवाले तान्या मित्तल के खिलाफ नजर आए। वहीं फरहाना भट्ट और नेहल चुडासमा के बीच भी दरार और गहरी होती चली गई।

BB 19

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत में देखने को मिला कि तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट के साथ हैंगआउट कर रही थीं, जो कि नीलम गिरी को पसंद नहीं आया। ये बात उन्होंने नेहल चुडासमा के सामने जाहिर की। दूसरी तरफ अमाल मलिक ने तान्या मित्तल के बारे में बात करते हुए उन्हें चालाक बताया और कहा कि उन्हें तान्या से दूरी बनानी चाहिए। शहबाज बडेशा भी इस बात से सहमत नजर आए। तान्या मित्तल ने मृदुल तिवारी से बात करने की कोशिश की, लेकिन अभिषेक बजाज और अशनूर कौर ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। दूसरी तरफ फरहाना भट्ट और मालती चाहर साथ में बैठकर बातें करते नजर आए। इसी बीच फरहाना भट्ट ने मालती के सामने जाहिर किया कि उन्होंने नेहल संग दोस्ती क्यों तोड़ी। उन्हें साथ देख गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और अमाल मलिक भी हैरान रह गए।

End of Feed