Bigg Boss 19: फरहाना ने अभिषेक की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, चम्मच के चक्कर में गौरव खन्ना के खिलाफ हुए घरवाले

Bigg Boss 19 Written Update 21 October 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का आज का एपिसोड भी धमाल और कमाल से भरा रहा। जहां गौरव खन्ना की बर्तन धोने की ड्यूटी को लेकर घरवालों से लड़ाई हुई। वहीं दूसरी ओर बिग बॉस के कुछ सदस्यों को नेहल और बसीर का लव एंगल फेक लगा।

Bigg Boss 19 Written Update 21 October 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। "बिग बॉस 19' का 21 अक्टूबर से जुड़ा एपिसोड भी धमाल और कमाल से भरा रहा। कंटेस्टेंट्स के बीच ड्यूटी को लेकर लड़ाई झगड़े तो हुए ही, साथ ही बिग बॉस में रोमांस का रंग भी दिखाई दिया। वहीं जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रही है, कंटेस्टेंट्स से रिश्ते भी बदलते हुए नजर आए। जहां एक तरफ गौरव खन्ना की घरवालों से लड़ाई हुई तो वहीं दूसरी तरफ फरहाना भट्ट और अभिषेक बजाज के बीच मस्ती भरी बातचीत दिखाई दी।

bigg boss 19 news

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के 21 अक्टूबर के एपिसोड की शुरुआत अल्ताफ राजा के कॉन्सर्ट से हुई। यूं तो ये कॉन्सर्ट बीते एपिसोड में भी हुआ था। लेकिन आज के एपिसोड में भी अल्ताफ राजा की मधुर आवाज में कॉन्सर्ट जारी रहा। जहां उन्होंने सुरीले गाने गाए तो वहीं बाकी घरवाले उनके गानों पर झूमते हुए नजर आए। सबने जमकर अल्ताफ राजा के गानों पर डांस किया।

End of Feed