Bigg Boss 19: डेंगू की वजह से प्रणित मोरे हुए एलिमिनेट, वीकेंड का वार पर उठा 'नागिन 7' से पर्दा

Bigg Boss 19 Written Update: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का बीते दिन एपिसोड काफी सुर्खियों में रहा। कल प्रणित मोरे एलिमिनेट हुए तो 'वीकेंड का वार' एपिसोड में एकता कपूर ने अपनी 'नागिन 7' की लीड एक्ट्रेस से पर्दा उठाया। यहाँ पढ़िए कल के एपिसोड में रिटेन अपडेट।

Bigg Boss 19 Written Update: टीवी दुनिया का घर घर देखे जाने वाला शो 'बिग बॉस 19' के बीते दिन यानी 2 नवंबर एपिसोड कि शुरुआत हुई थी सिंगर नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ से। दोनों अपने नए गाने 'कोका कोला 2.o' को प्रोमोट करने पहुंचे। सलमान नेहाल से सवाल पूछते हैं कि 'बिग बॉस 19' की एक फ़ीमेल कंटेस्टेंट का नाम जो आपके भाई टोनी की अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बन सकती है। नेहा नीलम का नाम लेती है। होस्ट सलमान नेहा और टोनी को घरवालों से रूबर कराते हैं। दोनों सिंगर भाई-बहन घरवालों को टास्क देंगे जिसमें कंटेस्टेंट्स दो टीम में बाँट देंगे जिन्हे गाना गाकर एक दूजे को रोस्ट करना होता है। दूसरी तरफ अभिषेक बजाज अशनूर कौर के साथ अपनी एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल को लेकर बात करते हैं कि वो नेशनल टेलीविजन पर इस मुद्दे को लेकर बातचीत करना नहीं चाहते। मैं किसी दूसरे की जिंदगी बर्बाद नहीं करना चाहता।

Bigg Boss 19 Written Update

Image Source: Jio Hotstar

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि शहनाज़ गिल बिग बॉस 19 में अपनी फिल्म 'इक कुड़ी' के प्रमोशन के लिए आती हैं। वह सलमान से कहती हैं कि शहबाज़ ने वोट के लिए सिद्धार्थ का नाम इस्तेमाल करके ग़लत किया। सलमान खान शहनाज को टास्क देंगे कि वो कंटेस्टेंट्स को पंजाबी भाषा में टैग दें। गौरव खन्ना - अध्यापक, अमाल मलिक - सुरों का बादशाह, कुनिका - चाची ताड़का , मृदुल तिवारी - प्यारा बच्चा, फरहाना भट्ट - गुंडी, मालती चाहर - धक्के मार के निकलों, अभिषेक बजाज - मुंडा आशिक, शहबाज - कलोली। वहीं एकता कपूर आईं अपने शो 'नागिन 7' की लीड एक्ट्रेस के चेहरे से पर्दा उठाने। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने रिविल किया कि 'नागिन 7' की बागडोर प्रियंका चाहर चौधरी के कंधों पर है। टीवी एक्ट्रेस नागिन बीन पर डांस कर सभी को अपने हुस्न से दीदार कराएगी। प्रियंका का कहेगी है कि उन्हें यह शो बिग बॉस 16 की वजह से मिला। इस दौरान सलमान खान प्रियंका चाहर चौधरी से पूछते हैं कि क्या अब वो अंकित गुप्ता संग है या नहीं? जवाब में प्रियंका सिर हिलाकर इशारों-इशारों में ना कह देंगी।

End of Feed