Bigg Boss 19: मालती चाहर ने नेहल चुडासमा पर किया भद्दा कमेन्ट, घर में कलेश की जड़ बना हलवा

Bigg Boss 19 Written Update: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में कल के एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला था। जहां एक तरफ मालती चाहर नेहल चुडासमा के कपड़ों पर कमेन्ट करते हुए दिखाई दी। वहीं घरवालों का आधा राशन कट गया मालती चहार की वजह से।

Bigg Boss 19 Written Update: 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड कि शुरुआत हुई थी अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की खट्टी-मिट्ठी नोंक झोंक से। राशन टास्क में टेडी बियर उठाने की बारी अशनूर कौर को मिली लेकिन तान्या मित्तल मालती और नीलम संग मिलकर कंटेस्टेंट की बैक बिचिंग करती हुई नजर आईं। चंद देर बाद टेडी बियर उठाती हैं तान्या मित्तल जो उसे नाम देगी गुड्डआ तान्या कहती हैं, ‘जब कोई उम्मीद की किरण नहीं होती है, तब वह रोशनी लेकर आता है।’ कंटेस्टेंट ने पूछा कौन है वो? तो जवाब में तान्या मित्तल कहती हैं, ‘वो मेरा इमेजनरी हसबैंड है, जो मुझे सब लोगों से बचाएगा।' ये सुन सभी हंसने लगते हैं। कार्य की अवधि खत्म होती है लेकिन मालती की वजह से बिग बॉस घरवालों के राशन में ग्याहरा आइटम काट देते हैं। ये जानकार पूरा घर मालती चाहर के खिलाफ हो जाएगा और उसे खरी खोटी सुनाएगा। इस दौरान बसीर शहबाज बडेशा पर भड़कते हैं क्यूंकी उन्होंने टास्क से पहले मालती को भड़काया था। घर में बदली हवा में तान्या मितल और मालती चाहर के बीच दोस्ती देखने को मिली।

Bigg Boss 19

iMAGE Source: Jio Hotstar

एपिसोड में आगे किचन एरिया में तान्या सूजी का हलवा बना रही होगी कि कुनिका सदानंद वहाँ आकार उन्हे रोक देगी ये कहते हुए कि राशन कम है। कुनिका की बात का कैप्टेन नेहल भी समर्थन करती हैं। घर में एक सूजी के हलवा को लेकर फिर हंगामा खड़ा होता हुआ दिखा। तभी नेहल कुनिका को हलवा बनाने की पर्मिशन देती है तो मालती चाहर कमेन्ट पास करने का मौका नहीं छोड़ती हवले को लेकर हो रही लड़ाई में मालती चाहर नेहल चुडासमा को तंज कसते हुए कहती हैं, 'झगड़ा करने से पहले पूरे कपड़े तो पहनकर आ।" मालती चाहर की इस बात ने न केवल नेहल चुडासमा का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया, बल्कि इससे बसीर अली भी नाराज नजर आए। तमाशा खत्म होने के बाद सोने से पहले गौरव खन्ना और प्रणित मोरे सभी घरवालों का मजाक उड़ाते हैं। रात में मालती अशनूर से कहती हुई नजर आई कि नेहल चार घंटे तैयार होती है, चोटी ड्रेस पहनती है क्यूंकी उसे कंटेन्ट में अच्छा दिखना है।

End of Feed