Bigg Boss 19 Winner Name Leaked: टीवी दुनिया का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे परदे पर धमाल मचा रहा है। शो 'बिग बॉस 19' के लिए फैंस का क्रेज इस वक्त चरम पर है। 7 दिसंबर यानी कल शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है, जिसमें जनता को 19वें सीजन का विनर मिलेगा। टॉप 5 फाइनलिस्ट बने हैं अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे। हर कोई बस यही जानना चाहता है कि आखिर इन पांचों में से ट्रॉफी कौन घर ले जाएगा। इस बीच विकिपीडिया के पेज पर 'बिग बॉस 19' विनर का नाम लीक हो गया है।
Image Source: Jio Hotstar
ये भी पढ़ें: Exclusive: 'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट को पसंद करती थीं मालती चाहर? वायरल रील पर बोलीं- लेस्बियन होती तो...
बता दें कल 7 दिसंबर को 9 बजे 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर टेलिकास्ट होगा। अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट करने के लिए जिओ हॉटस्टार एप पर जाएं और तस्वीर पर जितनी बारी क्लिक पर अपने वोट डालें। सलमान खान समेत कई बॉलीवुड स्टार्स और एक्स बिग बॉस 19 कंटेस्टेंटस ग्रैंड फिनाले को जबरदस्त बनाएंगे।
