Bigg Boss 19 Salman Khan Bashes Gaurav Khanna And Abhishek Bajaj: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 19' का हर एपिसोड अपने साथ मनोरंजन का डबल डोज लेकर आता है। वहीं 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार ने भी दर्शकों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस सप्ताह वीकेंड का वार पर भी धमाका होने वाला है। दरअसल, शो के कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो सलमान खान के निशाने पर आने वाले हैं। इस लिस्ट में गौरव खन्ना से लेकर अभिषेक बजाज तक का नाम शामिल है।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार को लेकर 'बिग बॉस तक' ने अपडेट दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि सलमान खान ने वीकेंड का वार पर गौरव खन्ना की जमकर क्लास लगाई। गेम में एक्टिव न होने पर सलमान खान ने गौरव को निशाने पर लिया। उन्होंने गौरव को चेतावनी देते हुए कहा, "आपने अपने फैंस को निराश कर दिया है, जो आपको बिग बॉस में देखने के लिए बेताब थे। पॉपुलर चेहरा होने के नाते लोग आपकी पर्सनालिटी और मौजूदगी को बिग बॉस में देखना चाहते थे। लेकिन आपने सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।" सलमान खान ने गौरव खन्ना से ये भी कहा कि जाग जाओ, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।"
सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार पर अभिषेक बजाज को लताड़ने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अभिषेक के गुस्से और आक्रामक रवैये पर क्लास लगाई। सलमान खान ने इस बात पर जोर दिया कि अभिषेक बजाज गेम अच्छा खेल रहे हैं। लेकिन टास्क में उनका आक्रामक रवैया किसी को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में उन्हें टास्क में थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है।
