Baseer Ali talk about Gaurav Khanna Game: टीवी का सबसे पॉपुलर रीऐलिटी शो बिग बॉस सीजन 19( Bigg Boss 19 ) के साथ धूम मचा रहा है। शो को शुरू हुए कुछ ही हफ्ते हुए हैं और यह फैंस के दिलों पर छाया हुआ है। जैसे-जैसे घर के अंदर टास्क हो रहे हैं, फैंस को कंटेस्टेंस की लड़ाई देखने में मजा आ रहा है। बीते एपिसोड में जहां सभी घरवालों ने टास्क को बखूबी किया। तो वहीं गौरव खन्ना ऐसे थे जो टास्क से निकल गए। वह टास्क के बीच से बाहर हो गए और उन्होंने खेलने से मना कर दिया। जिसके बाद में घर के अंदर गौरव खन्ना को लेकर चर्चा हुई। बसीर अली और फरहाना भट्ट ने गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) के गेम के तरीके पर सवाल उठाए।
Image Source: Bigg Boss 19
टास्क खत्म होने के बाद बसीर अली ने अभिषेक बजाज ( Abhishek Bajaj) और अशनूर कौर( Ashnoor Kaur) से यह पूछकर बातचीत शुरू की कि गौरव खन्ना को ये कॉन्फिडेंस कहां से आता है। तभी, अभिषेक ने गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) के गेम में बने रहने पर अपनी राय रखी। उन्होंने गौरव के टास्क में हिस्सा न लेने की बात भी कही। अपनी बातचीत में उन्होंने कहा, "यार, जो भी उनकी रणनीति है, मुझे लगता है कि आपको भाग लेना चाहिए, भले चाहे आप हारो या जीतो, आपको ये नहीं डर होना चाहिए के मैं हार गया तो कैसा लगेगा। मुझे लगता है कि वह सुपर-डुपर डरपोक है,"। फरहाना ने तुरंत कहा, "इमेज कॉन्शियस हैं।"
बसीर ने बताई गौरव खन्ना की गेम स्ट्रैटिजी
बसीर ने आगे गौरव खन्ना को टार्गेट करते हुए कहा कि "वह अपनी ताकत अभी नहीं दिखा रहा... क्योंकि एक बार भी उठा के पटक दिया बजाज ने या बसीर ने तो गई इमेज, फिर विश्वास ही नहीं रहेगा। मैं आपको बता रहा हूं कि वह बहुत सीक्रेट तरीके से खेल रहा है। लेकिन हम जानते हैं कि सच्चाई क्या है क्योंकि हम उसके साथ अंदर रह रहे हैं। वह यह टेलीविजन दर्शकों के लिए कर रहा है। वह दर्शकों के लिए खेल रहा है।"
