Bigg Boss 19: मेकर्स ने पहले से ही तय किये हैं अपने टॉप 5, ग्रांड फिनाले का प्रोमो देखते ही दर्शकों ने पकड़ी चोरी

Bigg Boss 19 Viewers Claims Top 5 Contestants Are Pre-Decided: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले का ऐलान हो चुका है। इससे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। लेकिन प्रोमो देखते ही दर्शकों ने मेकर्स की एक चोरी तुरंत पकड़ ली। उनका दावा है कि शो के टॉप 5 पहले से ही तय हैं।

Bigg Boss 19 Viewers Claims Top 5 Contestants Are Pre-Decided: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स की गेम दिन पर दिन और तीखी होती जा रही है। फिनाले का दिन नजदीक है, दूसरी ओर कंटेस्टेंट्स के गेम की रफ्तार भी तेज होती जा रही है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले की तारीख का भी ऐलान हो चुका है और इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के फिनाले की तारीख ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। लेकिन इस प्रोमो वीडियो में ही मेकर्स की एक गलती को दर्शकों ने तुरंत पकड़ लिया। इतना ही नहीं, उनका दावा है कि मेकर्स ने 'बिग बॉस 19' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स पहले से ही तय किये हुए हैं।

bigg boss 19 grand finale

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़े प्रोमो वीडियो में सलमान खान कहते दिखाई दिये, "7 दिसंबर की रात होगी और भी ग्रैंड, क्योंकि होने वाला है बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले। किसको मिलेगा विजेता का खिताब और किसकी बंद होगी किताब, सब पता चल जाएगा।" 'बिग बॉस 19' के इस प्रोमो वीडियो में कंटेस्टेंट्स की कुछ क्लिप दिखाई गईं। लेकिन एक कंटेस्टेंट की झलक 'बिग बॉस 19' के इस प्रोमो वीडियो से गायब रही। वह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि मालती चाहर हैं। ग्रैंड फिनाले से जुड़ा प्रोमो वीडियो देख लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि मेकर्स 'बिग बॉस 19' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अमाल मलिक और तान्या मित्तल को ही बनाएंगे। वहीं दूसरी ओर मालती चाहर का फिनाले से पहले पत्ता कट सकता है।

End of Feed