Bigg Boss 19: अशनूर कौर के हाथ में ट्रॉफी देखना चाहता है TV का ये हैंडसम हंक, बोले- उसने उम्र से ज्यादा

Bigg Boss 19 This TV Actor Wants Ashnoor Kaur To Win: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में हर एक कंटेस्टेंट अपनी गेम दुरुस्त करने की कोशिश में लगा हुआ है। वहीं एक टीवी एक्टर का कहना है कि वह चाहते हैं कि अशनूर कौर 'बिग बॉस 19' में जीत दर्ज करें।

Bigg Boss 19 This TV Actor Wants Ashnoor Kaur To Win: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स अपनी गेम के जरिए लाइमलाइट में बने रहते हैं। कोई गेम में रहकर भी दर्शकों को दिल जीत रहा है तो किसी ने गेम के लिए हदें पार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में यूं तो कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिन्हें दर्शकों के साथ-साथ सेलिब्रिटी का भी खूब सपोर्ट मिल रहा है। इस लिस्ट में अशनूर कौर भी शामिल हैं, जिन्हें टीवी के कई बड़े सितारे जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। हिना खान से लेकर रोहन मेहरा तक तो अशनूर के समर्थन में हैं ही, वहीं अब एक और टीवी एक्टर का कहना है कि वह चाहते हैं कि अशनूर कौर 'बिग बॉस 19' में जीत दर्ज करें।

ashnoor kaur in bigg boss 19

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

टीवी के वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि कंवर ढिल्लों हैं। उन्होंने अशनूर कौर के बारे में बात करते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने अपनी उम्र से ज्यादा समझदारी दिखाई है। कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) ने अशनूर कौर के बारे में बयान देते हुए कहा, "ये देखना हैरान करने वाला है कि कैसे एक 21 वर्षीय लड़की ने इतने बड़े रियलिटी शो में अपनी जगह बनाई है, जहां ज्यादातर उम्र में बड़े लोग हैं और वे बहुत बार फूटेज के लिए हद पार भी कर जाते हैं। अशनूर ने वहां बहुत समझदारी दिखाई है। सही स्टैंड लेने से लेकर उस गेम में भी पारिवारिक मूल्य लाना, जिसमें लोगों को सेल्फिश होना पड़ता है। अशनूर ने अपनी उम्र से ज्यादा समझदारी दिखाई है। उम्मीद करता हूं कि वह बिग बॉस की सबसे छोटी विजेता बने।"

End of Feed