Bigg Boss 19: इन 4 कंटेस्टेंट्स पर गिरी नॉमिनेशन की गाज, बिग बॉस दिखा सकते हैं बाहर का रास्ता

Bigg Boss 19 These 4 Contestants Nominated For Eviction: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस सप्ताह चार लोगों पर नॉमिनेशन की गाज गिरी है, जिसमें नीलम गिरी से लेकर गौरव खन्ना तक का नाम शामिल है।

Bigg Boss 19 These 4 Contestants Nominated For Eviction: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। जहां इस हफ्ते 'बिग बॉस 19' से जीशान कादरी के बेघर होने की खबर सामने आई तो वहीं अब एक बार फिर से बिग बॉस 19 में नॉमिनेशन प्रक्रिया हुई, जिसमें चार कंटेस्टेंट्स पर घर से बेघर होने की गाज गिरी। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में हुई नॉमिनेशन प्रक्रिया की चपेट में गौरव खन्ना से लेकर नीलम गिरी तक आए। वहीं दर्शकों ने भी अभी से ही कयास लगाने शुरू कर दिये हैं कि इस सप्ताह 'बिग बॉस 19' से कौन बाहर जा सकता है।

bigg boss 19 latest news (6)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस सप्ताह हुई नॉमिनेशन प्रक्रिया के लिए पानीपूरी टास्क हुआ। एक कंटेस्टेंट करीब पांच सदस्यों को पानीपूरी खिलाते हुए उन्हें घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर सकता था। ऐसे में सबसे ज्यादा जिन कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर करने के लिए पानीपूरी खिलाई गई, वो थे गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, नीलम गिरी और मालती चाहर। लेकिन टास्क के दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स दूसरों को बलपूर्वक पानीपूरी खिला रहे थे, जिसपर अमाल मलिक और अभिषेक बजाज की जमकर लड़ाई हुई।

End of Feed