Tanya Mittal Wedding News: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में बेबाकी और हिम्मत से सबका दिल जीतने वाली तान्या मित्तल (Tanya Mittal) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। तान्या मित्तल की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी एक्ट्रेस का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी किसी वीडियो की चलते खबरों में आ जाती हैं। इन सब के बीच अब तान्या मित्तल अपनी शादी की खबर को लेकर चर्चा में आ गई हैं। तो चलिए जानते हैं तान्या मित्तल से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है...
Image Source: Tanya Mittal Instagram
तान्या मित्तल की हो रही है शादी?
एक्ट्रेस तान्या मित्तल एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। लेकिन इस बार किसी टास्क या झगड़े की वजह से नहीं, बल्कि अपनी शादी की अफवाहों की वजह चर्चा में हैं। तान्या ने हाल ही में कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो शादी से जुड़े कपड़े, ज्वेलरी और डेकोरेशन देखती नजर आईं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था 'कुछ खास तैयारियां चल रही हैं', इसके थोड़ी देर बाद तान्या ने एक और वीडियो शेयर किया। इस बार वो ब्लू लहंगे में नजर आईं। ट्रायल रूम से बाहर निकलते हुए उन्होंने आसपास के लोगों से मजाक में कहा, 'तुम लोगों को ऐसा तो नहीं लग रहा कि बिग बॉस फिर से शुरू हो गया?' उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'ये लहंगा उनको पसंद आएगा?' जिससे फैंस में शादी की अफवाहें तेज हो गईं। कई लोग कह रहे हैं कि तान्या की शादी जल्द होने वाली है। लेकिन आपको बता दें कि तान्या मित्तल अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।
लोगों ने दिया ये रिएक्शन
तान्या मित्तल के इन वीडियोज और फोटोज के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स रिएक्शन देते नजर आए। एक यूजर ने लिखा तान्या मित्तल इसी महीने यानी फरवरी में शादी करने वाली हैं, तो वहीं कई यूजर्स उनके ये वीडियो देखने के बाद लोग हैरान नजर आए।
