Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की ट्रोलिंग से परेशान पर हुए पापा-मम्मी, कहा- 'जो लोग उस पर सवाल उठा रहे...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 6, 2025, 10:30 AM IST

Tanya Mittal Trolling: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल (Tanya Mittal) की सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर अब उनके पापा-मम्मी ने चुप्पी तोड़ी है। तान्या मित्तल के पापा-मम्मी का बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या बोला है।

Tanya Mittal Trolling: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के शो बिग बॉस 19 को लेकर एक बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी कंटेस्टेंट्स की लड़ाई का वीडियो सामने आता है, तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा हो जाता है। सलमान खान का ये टीवी शो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर शो की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल (Tanya Mittal) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं, लेकिन अब उनके माता-पिता ने बेटी ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं तान्या मित्तल के मम्मी और पापा ने क्या बोला है।

bigg boss 19 Tanya Mittal Trolling

Image Source: Tanya Mittal Instagram

ट्रोलिंग से परेशान हुए तान्या मित्तल के पापा-मम्मी

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल एक बार फिर से खबरों में आ गई है। तान्या मित्तल की सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हो रही है। अब इस ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए तान्या मित्तल के मम्मी-पापा ने एक बयान जारी किया है। इस बयान को तान्या मित्तल के इंस्टाग्राम हैंडल से जारी किया गया है। तान्या मित्तल के मम्मी-पापा ने कहा कि 'जो लोग उस पर सवाल उठा रहे हैं या इल्जाम लगा रहे हैं, हमारी बस एक गुजारिश है। कृपया उसकी जर्नी पूरी होने तक इंतजार करें और उसके बाद फैसला करें। उसे इतना तो हक है। आपके रील्स और आरोप आपको लाइमलाइट दे सकते हैं, लेकिन वो जिंदगी भर के लिए निशान छोड़ जाते हैं।' इसके आगे लिखा 'हम हाथ जोड़कर अनुरोध करते है कि हमें, उसके परिवार को इस सब से दूर रखें। ये हमारे लिए बहुत मुश्किल समय है। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारी बेटी, जिसे हमने सिर्फ प्यार से पाला उसे इतने बड़े मंच पर इतनी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ेगा। हर तीखा शब्द हमें भी चोट पहुंचाता है जिसे शायद आप कभी नहीं समझ पाएं।'

End of Feed