Bigg Boss 19 Exclusive: शो 'बिग बॉस 19' जैसे जैसे फिनाले की ओर बढ़ रहा है वैसे वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते भी बदलते नजर आए। बीते दिन राशन टास्क में अमाल मलिक ने तान्या मित्तल को फेक इंसान कहा। इन दिनों अमाल मलिक और तान्या मित्तल की दोस्ती में फूट पड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस को पसंद आ रहा है कि आखिरकार अमाल को तान्या की सच्चाई पता चली गई। अब ऐसे में कंटेस्टेंट तान्या के मैनेजर ने अमाल मलिक को लेकर हम से एक्सक्लूसि बातचीत की है।
Image Source: Jio Hostar
टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के मैनेजर मनीष कहते हैं, 'मेरे को अमाल मलिक (Amaal Mallik) की गेम में सिर्फ एक चीज की जो मेरे को पर्सनली दिक्कत लगी वो ये थी कि वो बहुत गुस्सा खोर है इंसान हैं। इतना बड़ा संगीतकार, इतने बड़े परिवार की विरासत को बनाने वाला कलाकार, वो वहां पे अपनी जुबान को संभाल नहीं पा रहे हैं। मेरे हिसाब से जो एक दोस्ती थी ये अमाल की तरफ से सुविधा की दोस्ती थी। जब उनको पता था कि शुरुआत के 5-6 हफ्ते जब सलमान सर आए उन्होंने वीकेंड का वार में तान्या की बहुत तारीफ की थी। तो उनको दिखता था कि हां अगर बार-बार सलमान सर आकर तान्या की तारीफ कर हैं, इसका मतलब है कि बाहर लोग उसको पसंद कर रहे हैं।
तान्या के मैनेजर आगे कहते हैं, 'आप किसी के बारे में, किसी लड़की के बारे में, उसकी माँ के बारे में इस भद्दे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हो। इसका मतलब है कि आप ये लोगों को दिखा रहे हो कि आप इस परिवार की विरासत को ख़राब करने आये हो यहाँ पर। डब्बू जी ने भी स्पेशली आकर बोला था कि अमाल, आप अपना गेम खेलिए। पहले आप तान्या के साथ जुड़ गए, बाद में आप तान्या के खिलाफ बोल रहे हो।' शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के मैनेजर के बयानों से साफ झलक रहा है कि उन्हे अमाल मलिक बिल्कुल भी पसंद नहीं। आखरी में आपको शो में अपकमिंग एपिसोड का स्पॉइलर देते हुए बताएं कि प्रणित मोरे की री-एंट्री हो रही है।
