Bigg Boss 19: टीवी दुनिया का मसालेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में हैं। शो को जनता से ढेर सारा प्यार और अटेन्शन मिल रही है क्योंकि ये अपने आखरी पढ़ाव पर है। 7 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस यानी मीडिया राउन्ड हुआ। इस दौरान घरवालों को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें तान्या मित्तल 'जय श्री राम' बोलने पर गुस्सा गईं।
Image Source: Jio Hotstar
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की जीत के लिए रुपाली गांगुली ने भी भरी हुंकार, बोलीं- जीतेंगे आप ही कपाड़िया जी...
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तान्या मित्तल कहती नजर आईं कि मुझे रामजी पर पूरा भरोसा है। हमारे यहाँ ऐसा होता है किसी को भी ग्रिट करते हैं तो ऐसे ही करते हैं 'जय श्रीराम' बोलकर। आई एम सॉरी जीतने भी लोग मुझसे बात करेंगे मैं उन्हे ऐसे ही जवाब दूंगी। मैं गुजारिश करना चाहूंगी कि इस पर ना हँसे और एक डेकोरम मेन्टेन करें, मुझे भी अच्छा लगेगा क्योंकि मैं नमस्ते की जगह 'जय श्रीराम' मिलती हूँ। ये सुन एक पत्रकार कहती है कि 'बिग बॉस 19' ये एक पर्सनैलिटी का शो है ना की आस्था का। हालांकि इस चीज को मुद्दा बनते हुए देर नहीं लगी लेकिन एक पत्रकार ने तान्या मित्तल को करारा जवाब दे डाला। मीडिया राउन्ड के दौरान एक पत्रकार कहता है, 'हम सब यहाँ जीतने भी बैठे हैं मर्यादा पुरूषोतम प्रभु श्री राम की बहुत इज्जत करते हैं। आप जो बोल रही है लेकिन बता दूं कि हम सब आप पर हँसे थे क्योंकि आप प्रिडिक्टेबल हो गई हैं हो गई हैं तो आप कृपया कर इसका गलत नरेटिव ना बनाएं।' ये सुन सभी अन्य बिग बॉस कंटेस्टेंट तालियाँ पीटने लगे।
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे ज्यादा मीडिया ने ग्रिल तान्या मित्तल, फरहना भट्ट और गौरव खन्ना को किया। इसी के साथ शो 'बिग बॉस 19' में आज के एपिसोड में फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच भयंकर लड़ाई होने वाली है। गौरव खन्ना की कैप्टेंसी में कंटेस्टेंट सुस्त पड़ गए हैं जिसके चलते घर में बवाल खड़ा होगा। रुमर्स हैं कि घर में मिड वीक एलिमिनेशन होगा।
