Bigg Boss 19: क्या तान्या मित्तल के घर की किचन में है लिफ्ट? भाई अमृतेश ने बताई सच्चाई

Bigg Boss 19 Tanya Mittal: एक एपिसोड के दौरान तान्या मित्तल ने खुलासा किया था कि उनके घर के किचन में लिफ्ट है। अब इस बात की सच्चाई उनके भाई अमृतेश मित्तल ने बताई 'बिग बॉस 19' (BB 19) के घर में। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए सच्चाई।

Bigg Boss 19 Tanya Mittal: रियलिटी शो 'बिग बॉस' की दुनिया में नए कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ उनकी नई कहानी भी सुनने को हर साल मिलती है। इस 19 वें सीजन में बेबाक अंदाज़, चकाचौंध भरी लाइफ़स्टाइल और "अमीरी के किस्सों" के लिए मशहूर तान्या मित्तल ने खूब फ़ेम बटोरा। शो में उनके बयान, लक्ज़री पसंद और हाई-फाई एटीट्यूड ने दर्शकों को जितना हैरान किया है, उतना ही एंटरटेन भी। एक एपिसोड के दौरान तान्या मित्तल ने बताया था कि उनके घर की किचन में लिफ्ट है। ये सुन हर कोई चौंक गया तो कईयों ने इसे झूठ करार दिया। अब खुद तान्या मित्तल के भाई ने लिफ्ट वाले किस्से का सच सुनाया।

BB 19 Tanya Mittal

Image Source: Jio Hotstar

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में प्रणित मोरे पूछते हैं कि क्या सच में तान्या मित्तल के घर की किचन में लिफ्ट है? क्या वहाँ पर सभी अमीर है? जवाब में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के भाई अमृतेश बताते हैं कि हमारी फैमली और साथ ही घर में लोग काफी बढ़ी उम्र के हैं जिनको लिफ्ट की जरूरत होती है। ये सब तो आम बात है क्योंकि जब आप 3-4 फ्लोर बनाओगे तो लिफ्ट लगानी पड़ेगी। हमारे सभी रिश्तेदार के घरों में लिफ्ट है। ये एक छोटी चीज है। इस दौरान तान्या मित्तल कहती हैं कि जब मैंने ये रिविल किया तो सभी शॉक हो गए और इसका इतना बड़ा मुद्दा भी बनाया गया। हम सभी के लिए ये नॉर्मल है। इसके बाद प्रणित बोलते हैं, 'मुंबई में यहाँ सभी के घरों में लिफ्ट नहीं होती है। इसलिए जब हमने तान्या के मुंह से ये बात सुनी तो सभी सन्न रह गए थे।' तान्या की तरह उनके भाई का भी कहना है कि घर की किचन में लिफ्ट है। जब से तान्या मित्तल ने अपनी लग्जरी लाइफ से जुड़ी बातें घर के अंदर रिविल की तभी से लोग सच जाने के लिए बेताब हैं।

End of Feed