Bigg Boss 19 Shoaib Ibrahim on Getting Troll For Supporting Farhana Bhatt: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में यूं तो हर एक कंटेस्टेंट अपनी गेम को दुरुस्त करने में लगा हुआ है। शो में रहकर फरहाना भट्ट भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। टीवी के मशहूर एक्टर शोएब इब्राहिम ने भी फैंस के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें अपना पसंदीदा कंटेस्टेंट बताया। लेकिन इस बात के लिए शोएब इब्राहिम ट्रोल हो गए। उनपर ये तक आरोप लगे कि शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) मुस्लिम होने की वजह से फरहाना भट्ट को सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने ट्रोल्सक की इन बातों का करारा जवाब देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, शोएब इब्राहिम इंस्टाग्राम
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने 'आस्क मी अ क्वेश्चन' सेशन शुरू किया, जिसमें उनसे सवाल किया गया कि उनका पसंदीदा कंटेस्टेंट कौन है? इसपर शोएब इब्राहिम ने फरहाना भट्ट का नाम लेते हुए कहा, "अभी के लिए मुझे फरहाना का गेम मुझे अच्छा लग रहा है। हालांकि कभी-कभी वो बहुत ज्यादा ही करने लगती है, लेकिन गेम के नजरिये से देखें तो वो पूरा घर चला रही है।" शोएब इब्राहिम के साथ-साथ वीडियो में दीपिका कक्कड़ भी नजर आईं। उन्होंने फरहाना भट्ट के लिए कहा, "मुझे सबसे अच्छी बात वीकेंड का वार पर ये लगी कि जब सलमान सर ने उसे करेक्ट किया तो उसने बहुत अच्छे से गलती मानी, हालांकि बाद में कैमरे के सामने उसने अपने सवाल उठाए लेकिन वो भी बहुत सादगी से किया। अगर घर में इस वक्त फरहाना न हो तो घर में कोई मुद्दा नहीं है।" शोएब इब्राहिम ने कहा कि अगर फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के मुद्दे हटा दो तो वीकेंड का वार पर कोई टॉपिक नहीं सुझाया जा सकता। शोएब इब्राहिम ने ये भी बताया कि उन्हें बसीर अली और अभिषेक बजाज भी पसंद थे, लेकिन वो दोनों जा चुके हैं।
ट्रोल होने पर शोएब इब्राहिम ने दिया करारा जवाब
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की बातें सुनकर एक यूजर ने लिखा, "आप लोग कितने घटिया हैं, क्योंकि फरहाना डीकेआई (दीपिका कक्कड़ के बिजनेस) को प्रमोट कर रही है, इसलिए आप उसके गलत व्यवहार को सपोर्ट कर रहे हैं।" इसपर शोएब इब्राहिम ने कहा, "मुझे पता था कि कोई न कोई ये सवाल जरूर करेगा। आप जिस किसी के भी फैन हैं, मैं आपको बताता हूं कि मुझे फरहाना पहले भी सही लगती थी। हां वो कई बार हदें पार कर जाती है, लेकिन घर में कौन नहीं है जिसने हदें पार न की हों। आज भी लोग कितनी गलत बातें करते हैं, रहते हैं। लेकिन किन्हीं कंटेस्टेंट को बोला जाता है, किसी को नहीं बोला जाता। मैं ये कहूंगा कि वो बिग बॉस चला रही है। कई बार वो गलत कर जाती है, लेकिन मुझे उसका गेम पसंद है। सबकी अपनी पसंद है तो मेरी भी है।"
मुस्लिम होने की वजह से फरहाना भट्ट को सपोर्ट कर रहे हैं शोएब इब्राहिम?
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) पर आरोप लगा कि वह मुस्लिम हैं, इसलिए फरहाना भट्ट को सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में शोएब ने करारा जवाब देते हुए कहा कि आखिरी सीजन में मैंने करण वीर मेहरा को सपोर्ट किया था, जबकि वहां पर विवियन डीसेना भी थे। बस इसलिए, क्योंकि करण का गेम मुझे पसंद आया था।"
