Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Team Statement On Farhana Bhatt Slap Incident: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। हालांकि हर वीकेंड का वार पर सलमान खान उन चीजों का हिसाब-किताब भी करते हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस सप्ताह फरहाना भट्ट के हाथ कैप्टेंसी लगी है। लोकतंत्र को ध्यान में रखते हुए घरवालों ने फरहाना भट्ट को अपना नेता चुना। हालांकि शो में जब ड्यूटीज के बंटवारे की बात होने लगी तभी शहबाज बडेशा को फरहाना भट्ट ने थप्पड़ मार दिया। इस बात पर जहां एक तरफ कुछ घरवाले हंसने लगे तो वहीं शहबाज बडेशा ने ये कहकर टाल दिया कि वह उनकी दोस्त हैं। लेकिन अब इस मामले पर खुद शहबाज बडेशा की टीम ने चुप्पी तोड़ी है।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में शहबाज बडेशा की टीम ने फरहाना भट्ट द्वारा किये गए थप्पड़कांड पर बयान जारी किया और कहा कि कोई भी शहबाज को हल्के में न लें। शहबाज बडेशा की टीम ने अपने बयान में लिखा, "सिर्फ इसलिए कि शहबाज औरत की इज्जत करता है, उनका सम्मान करता है तो मतलब ये नहीं है कि वो अपना स्टैंड ले नहीं सकता। चाहता तो बहुत बड़ा मुद्दा बना सकता था, लेकिन उसने समझदारी दिखाई और दोस्ती निभाई है। वो सच्चा दोस्त है, उसे कभी भी हल्के में मत लेना।"
बता दें कि शहबाज बडेशा को थप्पड़ मारने के लिए 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) होस्ट सलमान खान ने भी फरहाना भट्ट को लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा, "मैंने वीडियो देखा, जिस तरह से तुमने शहबाज को मारा था ये गुस्सा और हताशा लग रही थी। उसने बहुत हल्के में लिया, लेकिन अगर घर का कोई और बंदा होता और इनमें से बहुत से लोग इसपर मुद्दा बना सकते थे और तुम घर से बाहर होती। ये सब करने से पहले ध्यान देना और तुम्हें शहबाज को शुक्रिया कहना चाहिए।" बता दें कि सलमान खान के कहने पर फरहाना भट्ट ने अपने किये के लिए माफी मांगी।
